भारत धर्मों का देश है, यहां अनेक धर्मों के अनुयायी निवास करते हैं और सभी धर्मों के अपने रीति-रिवाज हैं.. इस देश में परंपरा के मुताबिक हिंदु धर्म के किसी भी साधु महात्मा जैसे पवित्र पुरुष का अंतिम-संस्कार निषेध है.. वे जल समाधि के द्वारा ही अपने शरीर का त्याग करते हैं... लेकिन अब नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण से वे काफी चिंतित हैं.. क्योंकि प्रदूषित नदियों में शव का आहार करने के लिए जलीय जीव-जंतु का अभाव हो गया है.. जिसके कारण इस बात की अंदेशा बनी रहती है कि कहीं महान संतों के मर्त्य अवशेष पानी में सड़ म जाए.. यदि ऐसा हो गया तो यह साधु-संतों के प्रति असम्मान होगा..
मिल रही जानकारी के मुताबिक विभिन्न अखाड़ों के साधु एवं संन्यासियों का कहना है कि अब वे इस परंपरा को तोड़कर जल-समाधि के बजाय भू-समाधि ग्रहण करना चाहते हैं.. उनका कहना है कि अब जल-समाधि की वजह से पर्यावरण के लिए भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है..
लिहाजा कुंभ मेला मैदान में शनिवार को अधिकारियों के साथ साधुओं की बैठक में भू-समाधि के लिए पर्याप्त जमीन की मांग की गयी.. बैठक में स्थानीय सांसद और एसपी नेता रेवती रमन सिंह भी यूपी सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद थे.. जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी हरि गिरि ने कहा कि अभी चल रहे महाकुंभ में अब तक पांच साधुओं को जल-समाधि दी गयी है, जबकि 'जल-समाधि का उद्देश्य ही यही है कि साधुओं का शरीर न केवल मृत्यु से पहले बल्कि मृत्यु के बाद भी दूसरों के कल्याण में काम आए.. मृत्यु के बाद साधु का शरीर जल के जीव-जंतुओं का आहार बने... लेकिन, नदियों में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखकर जल-समाधि का विकल्प खोजना जरूरी है...