विघ्रहारी भगवान श्री गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं.. उनका वाहन मूषक है.. गणों के स्वामी होने के कारण उनका एक नाम गणपति भी है.. हाथी जैसा सिर होने के कारण उन्हें गजानन भी कहा जाता है.. भगवान श्रीगणेश के कई नाम हैं जिनमें उनके 12 चमत्कारी नामों की प्रमुखता है.. जो इस प्रकार है-
गणपर्तिविघ्रराजो लम्बतुण्डो गजानन:।
द्वेमातुरश्च हेरम्ब एकदन्ती गणाधिप:।।
विनायकश्चारुकर्ण: पशुपालो भावात्मज:।
द्वाद्वशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय य: पठेत्।।
हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इन बारह नामों का सुबह, दोपहर, शाम या हर रोज भी सुबह छ: माह तक उच्चारण मात्र से विद्या, धन, संतान और स्वास्थ्य के इच्छुक हर भक्त की हर इच्छा पूरी हो जाती है.. साथ ही जीवन में आने वाली सभी अड़चनों और संकटों से छुटकारा भी मिल जाती है.. हिन्दू धर्म में भगवान गणेश सफलता देने वाले और विघ्रों का नाश करने वाले देवता के रूप में पूजनीय है.. वे बुद्धि के स्वामी भी माने गए हैं.. यही नहीं भगवान शिव के पुत्र होने के कारण उनकी महिमा और उपासना बहुत ही मंगलकारी मानी गई है.. हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार किसी भी कार्य का आरंभ करने से पहले सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है... इसलिए इन्हें आदिपूज्य भी कहते है.. भगवान गणपति भी आदिदेव हैं जिन्होंने हर युग में अलग-अलग अवतार लिया.. उनकी शारीरिक संरचना में भी विशिष्ट व गहरा अर्थ निहित है.. इस तरह भगवान विनायक हमारे जीवन के सभी विघ्नों को ही नहीं हरते बल्कि हमें जीवन की हर खुशहाली भी प्रदान करते हैं..






Comments:
