भगवान श्री गणेश |
आस्था और संस्कृति का संगमJan 15 2013
विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ में हिस्सा लेने न केवल देश बल्कि संसार भर से लोग आए हैं.. मकर संक्रांति को कुंभ के पहले शाही स्नान में साधु-संन्यासियों और श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों ने भी बड़े उत्साह से हिस्सा लिया.. विभिन्न अखाड़ों और साधु समाज से जुड़ी विदेशी बालाएं और महिलाएं संगम में डुबकी लगाकर अभिभूत हो गई.. इस दिन कुंभ क्षेत्र में न केवल आस्था का सैलाब दिखा बल्कि संस्कृति और आस्था का दुर्लभ संगम भी देखने को मिला.. सोमवार को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का संगम क्षेत्र में अचानक आगमन से इलाके की रौनक और भी बढ़ गई.. शिल्पा ने संगम में स्नान करने के बाद नैनी के अरैल घाट पर विशेष पूजन और संकल्प किया.. उन्होंने इस मौके पर संगम और प्रयाग के महत्व की चर्चा करते हुए कुंभ नगरी में पहुंचने पर अपने आप को धन्य बताया.. जानकारी के मुताबिक, संगम तट पर मकर संक्रांति पर्व पर क़रीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया.. जो कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रहा..
Comments: 2
Click Here Post Your Comment
Ramdevbaba
15-01-2013
ब्रह्मा इस अद्भुत घटना भला करे!
ब्रह्मा तुम मेरे दोस्त भला करे.
|
|
|
15-01-2013