नीम एक ऐसा पेड़ है जिसकी जड़ से लेकर बौर तक हर एक चीज के अनगिनत फायदे है। लेकिन आज की भागदौड़ और बिजी शेड्यूल में हमारी जीवनशैली अंग्रेजी हो गयी है। लेकिन अगर आप नीम के फायदे जानेंगें तो इसके आगे आपके महंगे से महंगे कास्मेटिक भी फेल हो जायेंगें। गर्मियों के आने के साथ ही अगर आप तेज धूप, धूल और मिट्टी को लेकर चिंता कर रहे है, तो नीम के इन गुणों को जानिये और बेफिक्र होकर गर्मियों का जमकर मजा उठाइये-

 


नीम की छाल और पत्तियों को पीसकर उसमे मुलतानी मिट्टी को मिलाकर लेप बना लें। आप इसमें हल्दी, गुलाबजल भी मिला सकते है। इस लेप को चेहरे पर लगाने से कील-मुहांसे खत्म हो जायेंगें।


 


गर्मियों में त्वचा संबंधी रोगों से दूर रहने के लिये नीम की पत्तियों को पानी में डालकर खूब उबाल लें, जबतक पानी का रंग हरा ना हो जाये। ठंडा करके इसे स्टोर करके रख ले। नहाने से पहलें इस नीम के पानी की कुछ बूंदे पानी में मिला लें।  

 



नीम की पत्तियों को चबाने से या जूस बनाकर पीने से खून साफ होता है।

 



नीम को पीसकर उसका लेप बालों में लगाने से रूसी, जूँ और बाल झड़ने जैसी समस्याएँ दूर होती हैं।

 



नीम की दातुन से दांत साफ करने से ठंडा-गरम लगने, सूजन और मसूड़ों से खून आने जैसी दिक्कतें दूर होती है और आपके दांत मोतीयों की तरह चमकने लगते हैं।

 

नीम के और भी बहुत-से फायदे है और सबसे खास बात ये है कि नीम के पेड़ गांव और शहरों में बहुत ही आसानी से मिल जाते है। बस जरुरत है इसके लाभों को जानने की और उन्हें अपनी जिंदगी में अपनाने की।