हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियाँ होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है।

पद्मपुराण में पौषमास के कृष्णपक्ष की एकादशी के विषय में युधिष्ठिर के पूछने पर भगवान श्री कृष्ण बोले बडे-बडे यज्ञों से भी मुझे उतना संतोष नहीं होता है। जितना एकादशी व्रत के अनुष्ठान से होता है। इसलिए एकादशी व्रत अवश्य करना चाहिए। पौषमास के कृष्णपक्ष में सफला नाम की एकादशी होती है। इस दिन भगवान नारायण की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। यह एकादशी कल्याण करने वाली है। एकादशी समस्त व्रतों में श्रेष्ठ है।

इसे अत्यंत भक्ति और श्रद्धापूर्वक होकर सुनना चाहिए। हे राजन! द्वादशीयुक्त पौष कृष्ण एकादशी का माहात्म्य एकाग्रचित्त होकर सुनो।

इस एकादशी का नाम सफला एकादशी है। इस एकादशी के देवता श्रीनारायण हैं। विधिपूर्वक इस व्रत को करना चाहिए। जिस प्रकार नागों में शेषनागए पक्षियों में गरुड़ए सब ग्रहों में चंद्रमाए यज्ञों में अश्वमेध और देवताओं में भगवान विष्णु श्रेष्ठ हैंए उसी तरह सब व्रतों में एकादशी का व्रत श्रेष्ठ है। जो मनुष्य सदैव एकादशी का व्रत करते हैं। वे मुझे परम प्रिय हैं। अब इस व्रत की विधि कहता हूँ।

पूजा के लिए ऋतु के अनुकूल फल, नारियल, नींबू, नैवेद्य आदि सोलह वस्तुओं का संग्रह करें। दशमी की तिथि को शुद्ध और सात्विक आहार एक समय लेना चाहिए । इस दिन आचरण भी सात्विक होना चाहिए । व्रत करने वाले को भोग विलास एवं काम की भावना को त्याग कर नारायण की छवि मन में बसाने हेतु प्रयत्न करना चाहिए। एकादशी तिथि के दिन प्रात: स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण कर माथे पर श्रीखंड चंदन अथवा गोपी चंदन लगाकर कमल अथवा वैजयन्ती फूल, फल, गंगा-जल, पंचामृत, धूप, दीप,सहित लक्ष्मी नारायण की पूजा एवं आरती करें। संध्या काल में अगर चाहें तो दीप दान के पश्चात फलाहार कर सकते हैं।  द्वादशी के दिन भगवान की पूजा के पश्चात कर्मकाण्डी ब्राह्मण को भोजन करवा कर जनेऊ एवं दक्षिणा देकर विदा करने के पश्चात भोजन करें।  पूजा करने के बाद रात्रि जागरण एवं भजन कीर्तन करते हैं। इस एकादशी के व्रत के समान यज्ञ, तीर्थ, दान, तप तथा और कोई दूसरा व्रत नहीं है। पाँच हजार वर्ष तप करने से जो फल मिलता है, उससे भी अधिक सफला एकादशी का व्रत करने से मिलता है।

सफला एकादशी का व्रत अपने नामानुसार मनोनुकूल फल प्रदान करने वाला है. भगवान श्री कृष्ण इस व्रत की बड़ी महिमा बताते हैं. इस एकादशी के व्रत से व्यक्ति को जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति होती है और वह जीवन का सुख भोगकर मृत्यु पश्चात विष्णु लोक को प्राप्त होता है. यह व्रत अति मंगलकारी और पुण्यदायी है।