वेद का छठा अंग ज्योतिष है , सूर्य-चंद्रमा ही पिता और
माता है । वेदों के सर्वांगीण अनुशीलन के लिये
शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द और ज्योतिष- ये
6 अंगों के ग्रन्थ हैं। प्रतिपदसूत्र, अनुपद,
छन्दोभाषा (प्रातिशाख्य), धर्मशास्त्र, न्याय तथा
वैशेषिक- ये 6 उपांग ग्रन्थ भी उपलब्ध है। आयुर्वेद
, धनुर्वेद, गान्धर्ववेद तथा स्थापत्यवेद- ये क्रमशः चारों
वेदों के उपवेद कात्यायन ने बतलाये हैं। विज्ञान
जहां समाप्त होता है, वहां से ज्योतिष-विद्या शुरू होती है,
यह वेद सम्मत विज्ञान है। ज्योतिष लोगों को
अंधविश्वास की ओर नहीं ले जाता, बल्कि लोगों को
जागरूक करता है। ज्योतिष समय का विज्ञान है,
इसमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और कर्म इन पांच चीजों
का अध्ययन कर भविष्य में होने वाली घटनाओं
की जानकारी दी जाती है। यह किसी जाति या धर्म को
नहीं मानता। वेद और भगवान भी ज्योतिष के
बिना नहीं चलते है। हमने पूर्व जन्म में क्या किया और
वर्तमान में क्या कर रहे हैं, इसके






