“सबका मालिक एक है” ये अनमोल वचन भगवान साँई नाथ के मुख से निकले और साँई नाथ की
तरह अमर हो गए... ये कोई नही जनता की साँई बाबा कहाँ से आये थे, और उनके माता-पिता का क्या नाम था| भक्तों और ऐतिहासकार इस बात से सहमत हैं कि जन्म
स्थान और तिथि के सन्दर्भ में कोई भी विश्वनीय स्रोत उपलब्ध नहीं है।
बाबा के भक्तों में सभी जाति-धर्म-पंथ के लोग शामिल हैं। जहाँ हिन्दू बाबा के
चरणों में हार-फूल चढ़ाते, हैं, वहीं मुस्लिम बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाते हैं। शिरडी के
साँई बाबा सर्वधर्म समभाव और धार्मिक सहअस्तित्व का एक महत्वपूर्ण स्थान है,
लेकिन यहाँ आने
वाले भक्त इन सबसे परे मन में केवल उनके प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास के कारण
खिंचे चले आते हैं। साँई बाबा ने प्रेम, दया,
सहिष्णुता, क्षमा, शांति और भक्ति जैसे सिद्धांतों का पाठ पढ़ाया। वे अद्वैतवाद दर्शन के अनुयायी
थे और उन्होंने भक्ति व इस्लाम,
दोनों ही
धाराओं में शिक्षाएँ दीं। साईं
बाबा अपने भक्तो से बहूत प्रेम करते थे और उनके साथ सभी त्योहारों में शामिल होकर
बड़ी धूम-धाम से मनाते। वे हिन्दू भक्तो के साथ मुख्यत राम नवमी , दीवाली और कृष्णा जन्माष्टमी और मुस्लिम भक्तो के
साथ मुहरम ईद मनाते थे । साईं बाबा ने अपना सम्पूर्ण जीवन आपने भक्तो के नाम कर
दिया था।
|| मेरा साँई ||
|| सबका साँई ||
|| जग का साँई ||






