हिन्दु धर्म में सभी देवी-देवताओं में से गणेश जी को सबसे अधिक पूज्नीय माना गया है। वैसे तो गणेश जी की पूजा सभी दिन की जा सकती हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बुधवार का दिन गणेश जी की अराधना के लिए बहुत महत्तव रखता है।



ऐसा माना जाता है कि अगर आप बुधवार के दिन पूरी श्रद्धा से गणेशजी की पूजा करेंगें तो, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।


कैसे करें गणेश जी को प्रसन्न –


भोर में जल्दी उठें और  नित्यकर्म से निवृत्त होकर स्नान करें। भोर के समय जल्दी उठने के विशेष लाभों का वर्णन हमारे शास्त्रों में भी किया गया है।



 गणेश जी को पीले वस्त्रों से सुसज्जित करें।


 

उन्हें सिंदूर, दूर्वा (एक प्रकार की घास), अक्षत, अबीर, गुलाल, सुंगधित फूल, जनेऊ, सुपारी चढ़ायें।

 


भोग के रुप में गणपति बप्पा को फल और लड्डू या मोदक चढ़ायें। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध और सुगंधित होगा।


 

पूजा में सबसे अधिक महत्तव मंत्रों का होता है जिनके उच्चारण से आस-पास के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा (एनर्जी) आती है इसके साथ ही मंत्रों का जाप करने से आपके शरीर में होने वाले कंपन से आपको बहुत से फायदे होते है।



गणेश गायत्री मंत्र -

एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।