आमतौर पर दुकानदारों और खरीददारों से दूर रहने वाला “धतूरा” महाशिवरात्रि के दिन पूरे जोर-शोर से हाइलाइट हो जाता है। धतूरा एक ऐसा पौधा है जिसके कांटेदार फल को ज्यादा प्रयोग में नहीं लाया जाता है, लेकिन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यही “धतूरा” सबसे कीमती बन जाता है। “नशीला” और “जहरीला” माना जाने वाला “धतूरा” शिवरात्रि के दिन “श्रद्धा” का पात्र बन जाता है। शिवभक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना में बेल पत्र के साथ-साथ “धतूरा” चढ़ना नहीं भूलते हैं, क्योंकि इसके बिना महाकाल की पूजा अधूरी मानी जाती है। लेकिन पूजा में इस्तेमाल होने के अलावा “धतूरा” रोगों को भागने में भी माहिर है-


आमतौर पर घास की भांति दिखने वाला धतूरे का पौधा जड़ से लेकर तना तक अपने औषधिय गुणों से परिपूर्ण है।  इसकी जड़, फल, फूल, पत्ता सभी औषधियों की खान हैं। आयुर्वेद पद्धति में धतूरे का बहुत महत्तव बताया गया है। कल तक गांवों में घरों के आस-पास दिखने वाला धतूरा जानकारी के अभाव में अब ढूंढने से भी नहीं मिलता है क्योंकि अधिकतर लोगों के लिये यह मात्र एक जहरीला और नशीला फल है। 


शरीर में सूजन आने पर धतूरे के पत्ते को पीसकर लगाने से काफी राहत मिलती है। गठिया के रोग से पीड़ीत रोगियों के लिये तो धतूरा बहुत ही फायदेमंद है। धतूरे के पत्तों को हल्का गुनगुना कर सूजन वाली जगह पर बांध लीजिये। धतूरे के फल, पत्ते, मूल को तिल के तेल में पका लें और इससे मालिश करने से जोड़ों के दर्द में बहुत आराम मिलता है।


सांस से सबंधित रोग के साथ-साथ बुखार, सायटिका, गठिया, वायु आदि तमाम रोगों में धतूरे के अलग-अलग तरीके से प्रयोग कर दवाई बनाई जाती है। आज की प्रदुषण युक्त वायुमंडल में धूल और धूऐं के कारण जहां सांस से सबंधित रोग बढ़ते जा रहे है, वहीं धतूरे के पत्तों का धूँआ दमा जैसी बीमारियों को कम करने की एक अचूक दवा है।


अगर आप आँख के दर्द से परेशान हैं तो धतूरे के पत्तों का अर्क बनाकर कान में डालने से आपको राहत मिलेगी। धतूरे की जड़ सूंघने से मिर्गी के रोग से पीड़ीत व्यक्ति शाँत हो जाता है।


छोटे बच्चों को सर्दी लगने पर, धतूरे के मुलायम पत्तों पर तेल लगाये और आग पर सेंककर बच्चे के पेट पर इसे बाँध दें इससे सर्दी दूर हो जाती है। धतूरे के पत्ते को फोड़े पर बाँधने से जल्दी ही ठीक हो जाता है।


धतूरा सिर के जूएं मारने के लिए भी एक करागर दवाई है, इसके लिये आधा लीटर सरसों के तेल में ढाई सौ ग्राम धतूरे के पत्तों का रस निकालकर और इतनी ही मात्रा में पत्तियों का कल्क बनाकर धीमी आंज पर पकाने के बाद जब तेल बच जायें तो उसे बोतल में निकाल लीजिये ये जूएं मिटाने की सबसे अच्छी दवाई है।

सबसे ध्यान देने वाली बात ये है कि धतूरे का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करना चाहिये। इसकी अधिक मात्रा से सिरदर्द, पागलपन और बेहोशी जैसी समस्याओं को आमंत्रित कर सकती है।