totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>“श्राद्ध, आस्था और आधुनिक युग”
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
“श्राद्ध, आस्था और आधुनिक युग”
 
Posted by: Nitin22
2013-10-04 10:47:35
1134 Views
Comments : 0
 
भारतीय संस्कृति में अपने पूर्वजों को याद करने का सबसे उत्तम तरीका श्राद्ध है। बड़े बुजुर्ग, औरतें, आदमी सभी श्राद्ध के इस काल को धार्मिक रीति-रिवाजो के साथ करतें हैं। साल में एक बार अपने पूर्वजों को याद कर लेने से बढ़कर और पुन: का कार्य क्या हो सकता है। किसी गरीब को इन दिनों भोजन कराना उत्तम माना जाता हैं, उसकी आत्मा आपको हजारों दुआएं देती इसलिए इन दिनों दान का भी विशेष महत्व होता है। श्राद्ध करने का तब तक कोई मतलब नहीं होता, जब तक मन में अपने पितरों के प्रति श्रद्धा नहीं होती। श्राद्ध करने से पितरगण सन्तुष्ट होते हैं, प्रसन्न होते हैं और माना जाता है की श्राद्ध करने वालों को हमेशा खुशहाल रहने का आशीर्वाद देते हैं। पितृ पक्ष में पहला दिन पूर्णिमा और अंतिम दिन अमावस्या का होता है, इस तरह सोलह दिन का पितृ पक्ष होता है. इसलिए हर कोई अपनें अनुसार श्राद्ध करता हैं।
लेकिन आधुनिकता की इस चकाचौंध में श्राद्ध भी मानो दिखावा मात्र बनकर रह गया हैं अगर गौर किया जाए पुरानी बातों पर तो इन में भी छिपा है जिन्दगी का गूढ़ रहस्य ….
“जीवित श्राद्ध न पूजै कोई
मुए श्राद्ध कराई”
कहने का मतलब है की आज की पीढ़ी जीते-जी अपने बड़े-बुजुर्ग को भले ही न पूछे और उन्हें छोड़ देती हैं धक्के खाने के लिए वृद्ध आश्रम में, मगर समाज और विपति के भय से वो उनका श्राद्ध कराना नहीं भूलते। जो बच्चे जीते-जी अपने बड़े-बुजुर्ग की सेवा नहीं करते ऐसे लोगों को श्राद्ध कराने का भी लाभ नहीं मिलता हैं। श्राद्ध जिसका अर्थ ही “श्रद्धा”, अगर मन में श्रद्धा भाव नहीं तो इसका कोई लाभ नहीं। ऐसा श्राद्ध निर्थक है। एक पुरानी कहावत आज की युवा पीढ़ी पर बिल्कुल उचित बैठती है ……..
“जियत पिता संग,
जंगम जंगा,
मरत पिता पहुंचाए गंगा
जियत पिता न पूछी बात
मरत पिता को दाल और भात”

जी हां श्राद्ध कराने का फायदा भी तभी होगा अगर आप पूरा जीवन अपने बड़े-बुजुर्ग को खुश रखें और उनकी सेवा करें, यहीं नहीं उनका आदर सम्मान करते हुए उन्हें अहम स्थान दें। ऐसा भी माना जाता है की पितरों और देवताओं की योनि ऐसी हैं की वो दूर की बातों को सुन लेते हैं, दूर से की पूजा और स्तुति को सुनकर ही संतुष्ट हो जाते हैं। यही नहीं गंध और रस से ही उनकी भूख मिट जाती है। जैसे मानव का आहार अन्न है, वैसे पितरों का आहार अन्न का सीर तत्व है। जिस प्रकार गौशाला में बिछुड़ी मां को बछड़ा किसी न किसी तरह ढूंढ लेता है ठीक उसी प्रकार पंडितो की और से खाया भोजन, मंत्रों के उच्चारण का लाभ पितरों को पहुंचता है। इसलिए जो बच्चे आधुनिक युग की चकाचौंध में खोकर अपने बुजुर्ग को सम्मान नहीं देते वो कभी सूखी नहीं रह पातें हैं।

Tags:- Shradh, Bhakti, Pitro ka tarpan, New Generation, Mother-Father, Elders, Pind-Daan, Generation Gap, आधुनिक युग, बड़े-बुजुर्ग, श्राद्ध, पूर्वजों, भारतीय संस्कृतà
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved