''शिव अनन्त है, शिव सार्वकालिक है, यानि वे किसी स्थान या काल से बंधे नही है लेकिन ऐसी मान्यता है की भगवान शिव को सावन महीना बहुत प्रिय है। इसलिये सावन महीने के सोमवार भगवान शिव की अराधना का विशेष महत्व है।सावन महीने मे भगवान शिव की उपासना को विशेष महत्व दिया जाता है। सोमवार का दिन ही इस उपासना के लिऐ उपयुक्त माना गया है।
शिव का अर्थ कल्याण और समृद्धि भी है, शिव रुद्र देव भी कहे जाते है, परन्तु चंद्रमा की शीतलता को अपने शीश पर रखने वाले भी शिव ही है।
महादेव राक्षसो के लिये रुद्र है, तो भक्तों के लिये चंद्रमा की शीतलता से भरे है, सोमवार चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करने वाला दिन माना जाता है । अतः जीवन मे आई अशांति, तनाव, कष्ट और भय को दूर करने के लिये सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को शिव की उपासना का विशेष स्थान दिया गया है।
वैसै तो पूरा सावन महीना ही शिव की भक्ती का महीना माना जाता है. मन मे जो भी भावना हो, उसे भगवान शिव के सामने रख्नने का यह सबसे उत्तम समय होता है। सावन महीने मे साधना के लिये प्रकृतिक परिस्थितियां भी अनुकुल होती है। इसलिये सावन महीने मे प्रतिदिन या प्रति सोमवार को शिव की पूजा – अरचना अवश्य करनी चाहिए।
भगवान शिव शान्ति का वह महाकोष है जिसकी ऊर्जा की वर्षा निरन्तर होती रहती है। अतः व्रत्, ध्यान्, और उपासना से हम अपने जीवन मे शान्ति की उपेक्षा कर सकते है। सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा का महत्व इसलिए कहा गया है की सोमवार के दिन चंद्रमा से आने वाले प्रकाश हमारे मन-मस्तिक को शांत बनाने मे सहयोगी होता है। सावन महीने के अन्तिम सोमवार के दिन दान अवश्य करे। इस दान को केवल जरुरतमंद को ही देना चाहिए, दान देते समय मन में जातिवाद या किसी प्रकार का भेद-भाव आपके मन मे ना हो, और ना ही आपने मन मे अंहकार लाए। ''ओउम् नमः शिवाय'' का जाप भी करें।
महादेव स्वंम अत्यंत भोले है इसलिये भगवान शिव को भोले और उच्च विचार वाले लोग ही पसंद है सावन महीने के सोमवार व्रत वैज्ञानिक रूप से भी महत्व रखते है । इसलिए इसकी उपासना के नियमों को भी विज्ञान से जोड़ा गया है। सोमवार का दिन शीतलता का दिन है और भगवान शिव शीतलता के प्रतिक है।
Tags:-
Maha Dev,Shivratri,Bhagwan Shiv,Bhole Baba,सावन महीना,अराधना,उपासना,रुद्र देव,शीतलता,चंद्रमा,Monday,शांत,वैज्ञानिक,सोमवार