totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>। । हरि-भरी हरियाली तीज ।।
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
। । हरि-भरी हरियाली तीज ।।
 
Posted by:
2013-08-09 02:26:29
1334 Views
Comments : 0
 
सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृ्तीया तिथि का दिन हरियाली तीज या सिंघारा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार विशेष रुप से नवविवाहित व विवाहित महिलाओं के द्वारा किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार हरियाली तीज को शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन विवाहित व नवविवाहित महिलाये हरी चूडियाँ तथा हरे कपडे पहनती है, यह दिन स्त्रियों के लिए श्रृंगार तथा उल्लास से भरा होता है। इस दिन स्त्रियाँ पारंपरिक तरीकों से श्रृंगार करती हैं तथा माँ पार्वती से यह कामना करती हैं कि उनकी जिंदगी में ये रंग हमेशा बिखरे रहें। हरियाली तीज पर एक कथा भी परचलित है, माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की थी उससे प्रसन्न होकर शिव ने हरियाली तीज के दिन ही पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस त्योहार के विषय में मान्यता है कि इससे सुहाग की उम्र लंबी होती है। कुंवारी कन्याओं को इस व्रत से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
ब्रजमण्डल में तो इस दिन लोग अपने घरों में स्थापित किए गए मंदिर में झूला डालकर ठाकुर जी को झुलाते हैं और तीज के गीत गाते हैं, घरों व मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है। सोने-चांदी के पत्तर चढ़े लकड़ी के झुलें में भी भगवान को झुलाया जाता है। इस अवसर पर प्रभुदर्शन पाने के लिए देश विदेश से लाखों भक्त मथुरा वृंदावन पहुंते है।
वंदावन के विविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में केवल एक बार हरियाली तीज के अवसर पर ही ठाकुर जी को सोने व चांदी से बने झुलों में झुलाया जाता है। इस दिन ठाकुर जी में आस्था रखने वाले हर भक्त के दिल में यही आंकाक्षा रहती है कि वह कम से कम एक बार तो आवश्य भगवान के इस रूप में भी दर्शन कर ले.इसीलिए इस दिन वृंदावन पहुंचने वाले भक्तों की संख्या कई लाखो में पहुंच जाती है। वृंदावन के इन मंदिरों के अलावा मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी इसी प्रकार बहुमूल्य स्वर्णजडित हिण्डोलों में भगवान को झुलाया जाता है।
Tags:- Hariyali Teej, Bhakti, हरियाली तीज, शिव-पार्वती, चूडियाँ, हरे , स्त्रियाँ, श्रृंगार, शिव, पार्वती, मथुरा वृंदावन
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved