totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>ॐ न्यास से समाप्त होते हैं शरीर के विकार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
ॐ न्यास से समाप्त होते हैं शरीर के विकार
 
Posted by: kumar200
2012-05-09 04:06:24
1264 Views
Comments : 0
 
‘‘ॐ’’ तीन तत्वों से युक्त उच्चारित शब्द में काफी शक्ति है। यह शब्द इतना शक्तिशाली है की अगर निरंतर मन और तन से इसे उच्चारित किया जाय तो तन और मस्तिक के कई असहनीय और बेचैन करने वाली क्रियाओं को दूर किया जा सकता है।
योग बल , शरीर को शौष्ठव बनाने में सफल है। अगर हम योग बल पर ही आधारित रहे तो शरीर के ९०% अंगो में स्फूर्ति बनी रहेगी। यहाँ तक की ऋषिगण योग बल के आधार पर ही ईश्वर को पाने में सफल रहे है। अर्थात योग एक ऐसी साधना है जिसके बल पर ईश्वर तत्व को प्राप्त किया जा सकता है।
ॐ न्यास एक ऐसी न्यास है जिसे हम कही भी कर सकते है। एक दम साधारण और सुविधा युक्त और फायदेमंद भी।
स्व प्रमाणित प्रक्रिया :
जब एकाग्रचित हो कर बैठते है। प्राणायाम में मंत्र ("ॐ भू: ॐ भुव: ॐ जन: ॐ स्व: ॐ मह: ॐ तप: ॐ सत्यम: ॐ भूर भुव:ॐ भर्गो देवस्य धीमहि धियो योन: प्रचोदयात् --। ॐ आपो ज्योति रसों मृतं ब्रह्म स्वरोम------) जानते है नहीं तो उल्टा (बाएं) सीधे (दायें) नाक के छिद्र को बंद कर यह प्रक्रिया दोहरा सकते है। निरंतरता बनाये रखे।
प्रक्रिया :
आधे मंत्र के बाद सांस टूट जायेगे। फिर प्रयास करे। निरंतरता रखे। इस बीच में जब पूरे मंत्र को एक ही साँस में पढने में करीब ३० -४० सेकंड लग जाते है। मस्तिक पर स्वेद(पसीना) आने लगेंगे। शरीर गर्म हो जायेंगे। शरीर में खिचाव आने लगेंगे। उदर, सीना और कमर में (कट- कट) आवाज सुनाई पड़ेंगी।
ॐ का न्यास करते वक्त निम्न तरीको का उपयोग करे।
शिव और गौतम बुद्ध के आसन की तरह योग में बैठे। रीढ़ और सीना एक दम सीधा रखे। पूरे बल कमर पर होने चाहिए।
प्राणायाम मंत्र के अंत में ॐ को लंबा खींचे । इतने लंबा खींचे जितने देर तक श्वांश को रोक सके। शुरू में जितने ही देर हो सके उतने ही देर करे। इस खिचाव में उदर, सीना और कमर में खिचाव रहेगा समाप्त हो जाएगा। पसीना आने तक प्रयास करते रहे।
फायदा :
1. लम्बे समय तक ॐ का न्यास करने से मस्तक (सीधे मांग के सामने) में होने वाली घुरघुराहट भी ख़त्म हो जायेगी। जो कई आयुर्वेदिक तेल के मालिश करने पर भी नहीं छूटती है।
2. पेट में गैस और छोटे-मोटे दर्द ख़त्म हो जायेंगे।
3. सीने के दर्द, धडकन और किसी भी तरह के भय जिससे सीने को कोई परेशानी हो रही है वह भी ख़त्म हो जायेगे। रीढ़ का दर्द (छोटे-मोटे) भी ख़त्म हो जाएगा।
४. स्फूर्ति महसूस करेंगे।
५. न्यास के बाद भूख लगेगी। पेट भर कर खायें। चाय या फास्ट फ़ूड न खायें। फिर सो जाये।
६. अगर हो सके तो न्यास करते वक्त अपने अपने धर्म में आस्था रखने वाले अपने आराध्यदेव के मनन का प्रयास करें।
इससे दो काम होने की संभावनाएं है :
१. शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। २. मन और मस्तिक तथा आचरण भी कुछ हद तक स्वस्थ रहने की संभावनाएं है।
सिर्फ ॐ न्यास से शरीर के अधिकांश विकारे समाप्त हो जाती है। यह स्वं सिद्ध है। सिर्फ करने की जरुरत है।
Tags:- Om, ॐ, om questions, om realty, om yoga, om ucharan, om mantra, om dhun, om om, nyas
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved