होलीका दहन का मुहूर्त
Posted by:
pt_rksharma
2011-03-17 11:52:27
674 Views
19 मार्च 2011 को होलीका दहन का मुहूर्त शाम 6 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक है और 9 बजकर 44 मिनट से लेकर रात्री 12 बजकर 44 मिनट तक का श्रेष्ठ मुहूर्त है. होलाष्टक 13 मार्च, अष्टमी तिथि, रविवार, मृ्गशिरा नक्षत्र से शुरु होकर 19 मार्च, 2011, फाल्गुन पूर्णिमा अर्थात शनिवार, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र तक रहेगा. इसलिये 13 मार्च से लेकर 19 मार्च के दिनों में कोई भी नया शुभ कार्य नहीं किया जायेगा. इसके अतिरिक्त इस समय में मांगलिक कार्यो पर भी रोक रहेगी.होलाष्टक के मध्य दिनों में 16 संस्कारों में से किसी भी संस्कार को नहीं किया जाता है. यहां तक की अंतिम संस्कार करने से पूर्व भी शान्ति कार्य किये जाते है. इन दिनों में 16 संस्कारों पर रोक होने का कारण इस अवधि को शुभ नहीं माना जाता है. फागुन शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा तक आठ दिन होलाष्टक मनाया जाता है । इसी के साथ होली उत्सव मनाने की शुरुआत होती है। होलिका दहन की तैयारी भी यहाँ से आरंभ हो जाती है। इस पर्व को नवसंवत्सर का आगमन तथा वसंतागम के उपलक्ष्य में किया हुआ यज्ञ भी माना जाता है।
प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र मो. 09359109683
Tags:-
holika dahan, holika dahan muhurt, होली दहन का मुहूर्त, 16 संस्कार, holi, holashtak