totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>होली का अदभूत रिवाज....
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
होली का अदभूत रिवाज....
 
Posted by: dilipks
2013-03-25 04:50:11
1492 Views
Comments : 0
 
होली भारत का सबसे प्रमुख त्यौहार है.. होली जहाँ एक ओर सामाजिक एवं धार्मिक पर्व है, वहीं रंगों का त्योहार भी है.. बाल-वृद्ध, नर-नारी सभी इसे बड़े ही उत्साह से मनाते हैं.. इस महापर्व में जातिभेद-वर्णभेद, छूआछूत का कोई स्थान नहीं होता.. इस त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं उछल-कूद के साथ देश के कोने-कोने में मनाया जाता है.. चारों ओर रंग-बिरंगी पिचकारियों की बौछारें नजर आती है.. अनेकों रंग, गुलाल एवं अबीर होली के आकर्षण बने रहते हैं.. भारत एक विशाल देश है, जिसमें अनकों धर्म, जाति, सम्प्रदाय के लोग निवास करते है.. लेकिन होली के इस रंगीन त्यौहार को सभी मिल-जुलकर मनाते है.. इस त्यौहार में राष्ट्रीय एकता, आत्मीयता, बन्धुत्व की भावना स्पष्ट दिखार्इ देती है.. ये त्यौहार देश के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न तौर तरीकों के साथ मनाया जाता है.. कहीं लठ मार होली चलती है, तो कहीं रंग गुलाल उड़ते है.. कहीं भाभी देवरों के बीच होली है तो कहीं बेत की मार देखने को मिलती है.. कहीं कीचड़ एवं धूल भरी होली खेली जाती है तो कहीं पत्थरों की बौछारे भी होती है.. इस त्यौहार में न केवल विभिन्न प्रकार की होली ही खेली जाती है बल्कि होली के अनेकों रंग इस त्यौहार को और भी रंगीन बना देते हैं.. जैसे राग फाग, संग का साथ, नृत्यों की थरकन, मस्ती की मल्हार, गधों की सवारी, जिन्दों का जनाजा इस त्यौहार के अलबेले आकर्षण होते है..
आपको मालूम हो कि होली रंगों का त्यौहार है, होली में जितने रंग उतने ही ढंग से इसे मनाया जाता है.. ऐसा लगता है कि अलग-अलग जगहों पर जाकर होली खुद को अलग-अलग रंगों में सराबोर कर लेती है.. कई ऐसे लोक प्रदेश है जहां की होली को खेलते हुए एक बार भी देख लिया जाये तो उसकी यादें सारी उम्र भूलायी नहीं जा सकती..
वृंदावन की होली
यहां की होली चाह कर भी नहीं भूलायी जा सकती.. आपको बता दें कि वृंदावन में एकादशी के साथ ही होली प्रारम्भ हो जाती है.. एकादशी के दूसरे दिन से ही कृ्ष्ण और राधा से जुडे सभी मंदिरों में होली का आयोजन आरंभ हो जाता है.. एकादशी के दूसरे दिन लट्ठमार और फूलों की होली खेली जाती है.. फूलों की होली में ढेर सारे फूल इकट्ठे कर एक दूसरे पर फेंका जाता है, साथ ही राधे- राधे की गूंज के बीच आसमान से होली पर बरसते पुष्पों का नजारा द्वापर युग की यादें ताजा कराती है...
वृंदावन में बांके बिहारी जी की मूर्ति को मंदिर से बाहर रख दिया जाता है.. ऐसा लगता है मानो बिहारी जी होली खेलने खुद ही आ रहे हो, यहां की होली सात दिनों तक चलती है.. होली की शुरुआत सबसे पहले फूलों से होती है उसके बाद गुलाल से, सूखे रंगों से, फिर गीले रंगों से सबको अपने रंग में डूबों देने वाली होली.. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की होली की छटा अनोखी होती है. अपने आराध्य के साथ होली खेलने के लिए लोग कई घंटों तक कतार में लगे रहते है..
बरसाने की लठमार होली
मथुरा में बरसाने की लट्ठमार होली पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है.. इस लट्ठमार होली में शामिल होने के लिए न केवल देश बल्कि विदेशों से भी लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं.. होली के समय बरसाने का माहौल ही अलग और अद्भुत होता है.... होली के कुछ दिनों पहले लट्ठमार होली खेली जाती है.. बरसाने की होली इसलिए भी और प्रसिद्ध है, क्योकि श्री कृ्ष्ण की प्रेमिका राधा बरसाने की थी.. ऐसा कहा जाता है कि कृष्ण और उनके मित्र मंडली राधा और उनके सहेलियों को तंग किया करते थे, जिस पर उन्हें मार पड़ती थी.. आपको बता दें कि इस दौरान ढ़ोल की थापों के बीच महिलाएं पुरुषों को लाठियों से पीटती हैं.. हजारों की संख्या में लोग उनपर रंग फेंकते हैं.. बरसाने की लठमार होली जिसमें गुजरियों के लट्ठों से पुरुष बचने का प्रयास करते है. लठमार होली खेलने से पहले इन पुरुषों को खिलाया-पिलाया जाता है, इनकी सेवा की जाती है. फिर इन पर लट्ठों से प्रहार किया जाता है, सर पर पगडी बांधे, हाथ में थाल नुमा ढाल से अपने पर होने वाले लट्ठों के मार से बचाते है... ढाल और लठों के इस खेल में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कहीं इनको चोट न लग जायें, साथ ही किसी अप्रिय हादसे से बचने के लिए बड़े मैदान में होली का आयोजन किया जाता है. साथ ही लगती है. श्री राधे-राधे की जय-जयकार, जिसमें उत्साह और जोश से होली की मस्ती भरी होती है.
मथुरा की होली
बरसाने की लट्ठमार होली के उपरांत मथुरा की बलदेव यानि कि दाऊजी में होली खेली जाती है.. यहां कपडे के कोड़े बनाकर ग्वालबालों को पीटती हैं गोपियां.. आपको बता दें कि ब्रज धाम की असली होली का मजा यहीं लिया जा सकता है... यहां स्थित हर राधा कृष्ण के मंदिर में अलग-अलग दिन होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है.. फूलों की होली और नृत्य मनोरम दृश्य पेश करते हैं..
बीकानेर की होली
बीकानेर में होली खेलने का एक अनोखा रिवाज है.. यहां एक जगह पर "डोलची होली" खेली जाती है.. आपको बता दें कि डोलची चमडे के बर्तन को कहा जाता है, जिसमें पानी भर कर पीठ पर लाद कर पानी ढोने के काम में लिया जाता है.. यह होली बीकानेर के हर्शा चौक पर आयोजित की जाती है.. इस होली को देखने के लिये हजारों की तादाद में लोग यहां आते है.. बीकानेर की इस होली को खेलने के लिये डोलची में रंगीन पानी के साथ साथ स्नेह का गुलाल भी मिलाया जाता है. इसके बाद स्त्रियां इसे भर कर पुरुषों की पीठ पर जोर से मारती है. मार की गूंज दूर तक जाती है. होली की इस परम्परा का इतिहास करीब चार सौ साल पुराना है.. इसके अलावा होली के अवसर पर बीकानेर में स्वांग रचे जाते है. इस स्वांग का आयोजन आठ दिनों तक चलता है.. कोई भगवान भोले नाथ बना बैठता है, तो किसी ने विष्णु जी का रुप लिया हुआ है.
बनारस की होली
बनारस में एकादशी के दिन से ही अबीर-गुलाल हवा में लहराने लगते है.. इस दौरान जगह-जगह पर होली मिलन समारोहों की धूम मच जाती है.. जहां गुलाल लगाकर सभी एक-दूसरे से गले मिलते है.. गौरतलब है कि बनारस की होली पर अभी तक समय की धूल नहीं चढ़ी है.. युवकों की टोलियां फाग के गीत गाती, ढोल, नगाडों की थाप पर नाचती नजर आती है... आपको बता दें कि यहां के होली की परंम्परा के अनुसार बारात निकाली जाती है.. जिसमें दुल्हा रथ पर सवार होकर आता है.. बारात के आगमन पर दुल्हे का परम्परागत तरीके से स्वागत किया जाता है.. मंडप सजाया जाता है जिसमें सजी धजी दुल्हन आती है.. मंडप में दुल्हा-दुल्हन की बहस होने के साथ बारात को बगैर दुल्हन के ही लौटना पडता है.. इस प्रकार बनारस में होली मनाने का एक अलग ही अंदाज है..
होली भारतीय समाज की भावनाओं की अभिव्यक्ति का दर्पण है.. यह पर्व परिवार को समाज से जोडने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.. गौरतलब है कि वर्तमान परिवेश में आधुनिकता की दौड़ में लोगों की व्यक्ति भावना शून्यता की स्थिति में जा चुकी है.. इन परिस्थितियों में समाज को एक-दूसरे से जोडे रखने और करीब लाने के लिये होली जैसे पर्व आज समाज की जरूरत बन गयी है..
Tags:- Holi, Lathmar, Dolchi, Barsane, वृंदावन,मथुरा,बनारस,बीकानेर,बरसाने,लठमार,डोलची होली,रंग,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved