totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>होली आई रे
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
होली आई रे
 
Posted by: Vineet1988
2014-02-19 05:18:45
1335 Views
Comments : 2
 
भारत मे लगभग हर दुसरे दिन त्यौहारों का तांता लगा रहता है, कोई त्योहार शांति का प्रतीक होता है, तो कोई त्योहार बुराई पर विजय प्राप्ति का, तो कोई खुशियों की सौगात लाता है, जैसे की दिपावली, पोंगल, बडा़ दिन इत्यादि। इन सभी त्योहारों में से एक त्योहार ऐसा भी है जो कि दिलों के द्वेष मिटाने का काम करता है.. जी हाँ होली का त्योहार.. कहते है होली के दिन तो दुश्मन भी गले मिल जाते है। होली भारत का अत्यंत प्राचीन पर्व है जो होली, होलिका या होलाका, धुलेंडी नाम से जाना जाता है। वसंत की ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के कारण इसे वसंतोत्सव और काम-महोत्सव भी कहा गया है।
यूँ तो भारत के हर कोने में होली को अपने ही अलग अंदाज़ में मनाया जाता है लेकिन ब्रज की होली, बरसाने की लठमार होली और उत्तराखण्ड की बैठकी होली अपने आप में कुछ ख़ास है। बरसाने की लठमार होली का अपना ही मज़ा है। पुरुष, महिलाओं पर रंग डालते हैं और महिलाएं उन्हें लाठियों और कपड़े से बनाये गये कोड़ों से मारती हैं। मथुरा वृन्दावन में तो पन्द्रह दिनों तक होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। साथ ही कई जगहों पर कीचड़ और गोबर से भी होली खेली जाती है, हालांकि होली खेलने का यह तरीका बड़ा ही विचित्र है, लेकिन ये परम्परा सालो से चली आ रही है। होली के अवसर पर तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान बनाये जाते हैं, जिसमें खासतौर पर गुझिया बनायी जाती है। उत्तर भारत में बेसन के सेव और दहीबड़े भी हर घर में बनाये और परोसे जाते हैं। लेकिन होली का ज़िक्र हो और ठंडाई की बात ना हो, ऐसा हो ही नही सकता। होली में भांग और ठंडाई विशेष पेय हैं। भारत में होली के दिन से ही हिन्दी नववर्ष का शुभारम्भ हो जाता है। होली का यह त्यौहार अपनी बुराइयों का दहन कर ज़िन्दगी के रंगों में रंग जाने की सीख देता है।
सालों से चली आ रही ये परम्परा आज भी हमारे देश भारत में कायम है, लेकिन अब होली मनाने का तरीका काफी अलग हो चुका है, जहाँ पहले लोग होली को शांतिपूर्वक और प्रेम के साथ मनाते थे, वहीं अब इसकी परिभाषा ही बदल गई है, आज-कल होली में युवा पीढी़ तथा असमाजिक तत्व के लोग नशे मे धुत हो कर अश्लिल हरकते करते है, अपनी मस्ती मे इतने डुबे होते है कि उन्हें ये तक पता नही होता की क्या सही है, और क्या गलत बस अपनी मस्ती में मस्त हो कर जाने-अन्जाने में हमारे समाज और समाजिक व्यवस्था को बिगाड़ कर रख देते है।
मदिरा के नशे में धुत ना हो कर प्रेम के रंग मे रम कर होली खेली जाए तो होली मनाने का मजा़ ही अलग होगा।
Tags:- Holi 2014, Color, Bhakti, God , Guru, Festival, होली-2014, होलिका, धुलेंडी, प्रेम, पकवान, होली के रंग, होली आई रे, लठमार होली
bottom
2 Comments
top
 Posted by: 2014-03-14 04:21:44

 
Happy Holi
 Posted by: 2014-03-14 04:19:03

 
Happy Holi
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved