होगी आर-पार की लड़ाई-स्वामी रामदेव
Posted by:
Vikasg21
2011-05-31 01:10:18
688 Views
काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ मामले पर विपक्षी दलों के दबाब और योग गुरु बाबा रामदेव के सत्याग्रह को देखते हुए केन्द्र सरकार ने अब तेजी दिखानी शुरु कर दी है. इसके लिए सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह इसका पता लगाएगी.
बाबा की मानें तो वह सत्याग्रह तभी खत्म करेंगे, जब सरकार लिखकर देगी. स्वामी जी का कहना है कि इस समय देश में भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकार उसे रोकने में नाकाफ़ी साबित हो रही है. उनकी मानें यही सही वक्त है, जब भारतीय राजनीति का पूर्वजन्म हो. उन्होनें बताया कि पिछले दिनों सरकार से जो भी बातचीत हुई है. वो सकारात्म है. लेकिन बात किसी निर्णायक मोड़ पर नही पहुँची है. जिस दिन हमारी मांगें मान ली जाएगी. हम अपना सत्याग्रह वापस ले लेंगे. इसके लिए सरकार को लिखित भरोसा देना होगा. हमें सरकार की नियत में कोई खोट नजर नहीं आती, लेकिन अगर सरकार मेरी मांगों को टालने की कोशिश करेगी तो फिर आर-पार की लड़ाई होगी.
Tags:-
satyagrha, baba ramdev satyagrha, corruption, black money, jan aandolan, स्वामी रामदेव, बाबा रामदेव, भ्रष्टाचार, काला धन, सत्याग्रह