हिन्दू आस्था की धरोहर
Posted by:
Kirtimitra
2011-12-10 04:10:04
779 Views
हिन्दू तीर्थ स्थलों के पावन चार धामों में से एक केदारनाथ धाम, हिन्दुओं के दिल में बहुत आस्था और श्रद्धा का केन्द्रबिंदु है. माना जाता है की सतयुग में एक बहुत ही पुण्यात्मा राजा हुए " राजा केदार". उन्होंने सात महाद्वीपों पर शासन किया. उनके नाम पर ही यह केदारनाथ कहलाया. राजा केदार की एक पुत्री थी "वृंदा", जो भगवती लक्ष्मी की आंशिक अवतार थी. "वृंदा" ने ६०,००० वर्षो तक तपस्या की थी. इसलिए इस जगह को वृन्दावन भी कहते हैं.
हिमालय की पर्वतमालाओं में बसे केदारनाथ धाम को अति पावन स्थलों में से एक माने जाने की कई खास वज़ह भी हैं.भारत के चारों दिशाओं में चार धाम स्थापित करने वाले आदिगुरू शंकराचार्य ने ३२ वर्ष की अल्पायु में यहीं समाधी ली थी. यहाँ का अति प्राचीन विश्व प्रसिद्ध "केदारनाथ मंदिर", सर्वप्रमुख आकर्षण का केंद्र होने के साथ ही साथ शिवलिंग के १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक इसी मंदिर में स्थित है. अति भव्य और विशाल श्री केदारनाथ मंदिर ३,५९३ फीट की ऊँचाई पर बना हुआ है. इतनी ऊँचाई पर उस समय इसे बनवाना कैसे संभव हुआ होगा, ये अब भी लोगों में कौतुहल का विषय है.
यहाँ एक बर्फ तैरते पानी का झील है जिसके बारे में मान्यता है कि इसी झील से युधिष्ठिर स्वर्ग गए थे.यहाँ के अन्य दर्शनीय स्थलों में गौरी कुंड, सोनप्रयाग, त्रिजुगी नारायण, गुप्तकाशी, उखीमठ, अगस्त्यमुनि, पंच केदार आदि हैं.
सर्दियों के मौसम में यहाँ भारी बर्फ़बारी के कारण मंदिर बंद कर दिए जाते हैं. उस दौरान नवंबर से अप्रैल तक केदारनाथ जी की पालकी ऊखीमठ में स्थान्तरित कर दी जाती है. केदारनाथ धाम से ६ किलोमीटर की दूरी पर है चौखम्बा पर्वत, जहाँ स्थित है वासुकी ताल. ब्रह्मकमल से भरे इस ताल की छटा बड़ी ही निराली है. पवित्र स्थल होने के साथ ही साथ ही "केदारनाथ धाम" अपने स्थापत्य कला के लिए भी महत्वपूर्ण है.
Tags:-
Kedarnath, kedarnath dham, kedarnath yatra, gauri kund, sonprayag, panch kedar