totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>हिन्दु वर्ण-व्यवस्था
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
हिन्दु वर्ण-व्यवस्था
 
Posted by: neerus
2012-06-06 12:19:03
902 Views
Comments : 0
 
हिन्दु-धर्म में चार वर्ण माने गये हैं - ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र.
विद्या पढ़ना और पढ़ाना, यज्ञ करना और कराना, दान लेना और देना-यह है ब्राह्मण का धर्म.
प्रजा का रक्षण करना करना, दान करना, यज्ञ करना, विद्या पढ़ना, विषय में आसक्त न होना-यह है क्षत्रिय का धर्म.
गोपालन, पशुओं का रक्षण, दान करना, यज्ञ करना, विद्या पढ़ना, वाणिज्य करना, कृषि करना-यह है वैश्य का धर्म.
सभी वर्णों की बिना द्वेष के सेवा करना-यह है शूद्र का धर्म.
पहले गुणों के अनुसार वर्ण बनें थे. बाद में लोग जन्म के अनुसार मानने लगे. इस कारण नाना जातियाँ बन गयी.
आश्रम-व्यव्स्था
प्राचीन ऋषियों ने समाज को नियमित रुप से चलाने के लिये जिस तरह चार वर्ण बनायें थे, उसी तरह चार आश्रम भी बनायें थे. उन्होंने मनुष्य के जीवन को चार भागों में बाँट दिया.
1. ब्रह्मचर्य, 2. गृहस्थ, 3. वानप्रस्थ और 4. सन्यास.
ब्रह्मचर्य
अत्यन्त सादगी से रहते हुये बालक गुरु के आश्रम में जाकर वेद का अध्ययन करें. यह है, ब्रह्मचर्य आश्रम.
ब्रह्मचारी के लिये मनु महाराज ने कहा है-
वर्जयेन्मधु मांसं च गन्धं माल्यं रसान् स्त्रियः.
शुक्तानि यानि सर्वाणि प्राणिनां चैव हिंसनम्.
ब्रह्मचारी के लिये ये चीजें मना है - मधु, मांस, सुगंध, माला, रस, स्त्रियाँ, मीठी चीजें-जो किसी कारण खट्टी हो जाती हैं. इन्हें वह छोड़ दे. किसी प्राणी की हिंसा न करे.
अभ्यंगमंजनं चाक्ष्णोरुपानच्छत्रधारणम्.
कामं क्रोधं च नर्तनं गीतवादनम्.
द्यूतं च जनवादं च परीवादं तथाऽनृतम्.
स्त्रीणां च प्रेक्षणालम्भभुपघातं परस्य च.
शरीर पर तेल मलना, काजल लगाना, पादुका पहनना, छाता लगाना, मना है. काम, क्रोध और लोभ के चक्कर में पड़ना, नाचना, गाना-बजाना, संगीत, जुआ, लड़ना, झगड़ना, निन्दा, झूठ, बोलना, स्त्रियों को देखना और उनका संग करना भी मना है.
गृहस्थ
अध्ययन करने के बाद समावर्तन हो. तब ब्रह्मचारी घर लौटे और विवाह करके गृहस्थ धर्म का पालन करें. ईश्वर को अपना लक्ष्य रखकर सांसारिक सुख भोगना, अतिथियों की और प्राणीमात्र की सेवा करना, पवित्र जीवन बिताना, यह है गृहस्थ कर्तव्य.
वानप्रस्थ
सांसारिक सुख भोगने के बाद, बाल-बच्चों के बड़े होने पर गृहस्थ को वन में निकल जाना चाहिये. वानप्रस्थ आश्रम का धर्म है- अध्ययन, तितिक्षा, अतिथि-सेवा, प्राणिमात्र के प्रति प्रेम और करुणा.
संन्यास
वानप्रस्थ के बाद संन्यास लेते समय यह प्रतिज्ञा करनी होती है
पुत्रैषणा वित्तैषणा लोकैषणा मया
परित्यक्ताः, मत्तः सर्वभूतेभ्योऽभयमस्तु
'आज से मैने पुत्र की, धन की और प्रसिद्धि की कामना छोड़ दी. मेरे द्वारा सभी प्राणियों को अभय प्राप्त हो.'
संन्यास आश्रम में सब कुछ त्यागकर समाज-सेवा के लिये निकल जाना कर्तव्य बताया गया है. संन्यासी सब तरह के कर्मों का त्याग कर दें. भिक्षा मांगकर खाये, एक जगह जमकर न रहें और ब्रह्म का सदा चिन्तन करते रहें.
कर्म और पुनर्जन्म
हिन्दु-धर्म में कर्म के सिद्धान्त पर जोर दिया गया है. जैसा कर्म तैसा फ़ल. हमें सदा सत्कर्म करने चाहिये, तभी हमें उत्तम फ़ल फ़ल मिलेगा.
कर्मों के अनुसार जन्म मिलता है. फ़िर से जन्म होता मिलता है. फ़िर से जन्म होता है. स्वर्ग मिलता है या नरक मिलता है. मोक्ष मिलता है.
……………क्रमशः
Tags:- Hindu character - the system, Hindu Ashram – Arrangements, Hindu celibacy, Hindu householder, Hindu enforcing, Hindu renunciation, Hindu karma and reincarnation
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved