हमारी लोकप्रियता
Posted by:
Sriram
2014-01-22 04:36:02
1147 Views
इस भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में मनुष्य के पास वक्त की कमी अवश्य है, परन्तु दुसरो की तकलीफों का मज़ाक उडा़ने के लिए मनुष्य वक्त निकाल ही लेता है| मेरे कहने का मतलब ये नही है, की सभी ऐसे होते है, परन्तु कुछ लोग है जो दुसरो की तकलीफ से खुशी महसुस करते है|
हमनें अपने आस-पास दफ्तर मे, अपने मौहलें में, या फिर अपने पडो़स में देखा ही होगा, की लोग एक दुसरे से कितना घुल-मिल के रहते है, या एक दुसरे से अन्दर ही अन्दर कितनी घृणा करते है| आजकल मनुष्य इस कदर एक-दुसरे व्यक्ति से घृणा करने लगा है की शब्दो मे व्यान करना मुसकिल है, लोगो को अपनी तकलीफों से उतना दुख नही होता, जितना दुसरो की खुशी से होती है|
असल में होता ये है, कि जब हम दूसरों को लगातार नापसंद करते रहते हैं, तब एक समय के बाद हम अपने आप से प्रश्न पूछते हैं- कि हम कहाँ गलत है| फलस्वरुप हम उन लोगों से घृणा करने लगते हैं, इसलिए नहीं कि वे हमारी घृणा या चिढ के पात्र हैं बल्कि इसलिए क्यूंकि हमें मन ही मन लगता है कि हमारे अंदर किसी ख़ास गुण की कमी है और फिर भी हम खुले आम दावा करते हैं, कि वो गुण दुसरे में नहीं है| मतलब कि अपनी कमी हम दुसरे पर थोप देते हैं| दुसरे लोग आईना हैं, अर्थात हमें उनमे जो दिखता है वो हमारा ही प्रतिबिम्ब है| अगर आप आईने के सामने हंसते हुए खड़े होंगे तो आपको अपना प्रतिबिम्ब भी हंसते हुए ही खड़ा दिखाई देगा| इसलिए बाकी लोगों के साथ आपके कैसे सम्बन्ध हैं या होंगे ये चुनाव आपका है| इसलिए अपने आपको दूसरों के द्वारा समझने की कोशिश करें, किसी पर आरोप न लगायें, किसी के बारे में कोई धारणा न बनायें, दुसरे व्यक्ति की घृणा या कटु शब्दों से अपने आप को पीड़ित न समझें| लोगों को समझें, माफ़ करना सीखें और उन्हें प्रेम करें, आपकी लोकप्रियता आसमान चूमेगी| हमे अपने अन्दर से इस हीन भावना को निकालना होगा और एक दुसरे से प्रेम व्यवहार बढा़ना होगा, तभी हम अपने देश और समाज में बदलाव ला सकते है|
Tags:-
हमारी लोकप्रियता, घृणा, नापसंद, बदलाव, Bhakti, God, Guru, Love, Our Popularity, Hatred, Character, गुण