totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>हनुमान चालीसा है चमत्कारिक
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
हनुमान चालीसा है चमत्कारिक
 
Posted by: diwaker
2011-09-19 04:35:53
1749 Views
Comments : 0
 
आज के दौर में जब हमारे पास समयाभाव है और इसी के चलते हम मंदिर नही जा पाते, विधि-विधान से पूजा अर्चना नही कर पाते है. ऐसे में भगवान की कृपा कैसे प्राप्त हो? क्या किया जाये जिससे कम समय में ही हमारे सारे दुख-क्लेश, परेशानियाँ दूर हो जायें. अष्ट सिद्धि और नवनिधि के दाता श्रीहनुमान जी जिनके हृदय में साक्षात् श्रीराम और सीताजी विराजमान हैं जिनकी भक्ति से भूत-पिचाश निकट नही आते हमारे सारे कष्टों और दुखों को वे क्षणांश में ही हर लेते हैं. ऐसे भक्तवत्सल श्री हनुमान ही स्मरण हम सभी को करना चाहिये.
तो आपको सभी समस्याओं का सबसे सरल और कारगर उपाय है, श्री हनुमान चालीसा का जाप. कुछ मिनट की यह साधना आपकी सारी मनोवांछित इच्छाओं को पूरा करने वाली है. श्रीहनुमान चालीसा का जाप कभी भी और कही भी किया जा सकता है. गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालिसा अत्यंत ही सरल और सहज ही समझ आने वाला स्तुति गान है. श्रीहनुमान चालीसा में हनुमान जी के चरित्र की बहुत विचित्र और अद्भुत व्याख्या की गई है. साथ ही इसके जाप से श्रीराम का भी गुणगान हो जाता है. श्रीहनुमान जी बहुत ही कम समय की भक्ति में प्रसन्न होने वाले देवता है. श्रीहनुमान चालीसा की एक-एक पंक्ति भक्तिरस से सराबोर है. जो आपको श्रीहनुमान जी के उतने ही करीब पहुँचा देगी जितना आप उसका जाप करेंगे करेंगे. कुछ समय में इसके चमत्कारिक परिणाम आप सहज महसूस कर सकेंगे.
यदि आफ़िस से सम्बंधित कोई परेशानी है तो सोमवार दोपहर को लगभग दो बजे से चार बजे के मध्य श्रीहनुमान चालीसा पाठ उत्तर दिशा की और मुख करके करें, ध्यान रखें की बैठने का आसन और सिर पर लाल रंग का शुद्ध वस्त्र रखकर पाठ करें तथा अपने पास किसी भी साफ़ बर्तन में गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई जरुर रखें, पाठ के बाद उसे स्वयं प्रसाद के रुप में लें. इसे सोमवार (शुक्ल-पक्ष) से आरम्भ कर प्रत्येक सोमवार करने से आफ़िस से सम्बंधित संकट समाप्त हो जाता है.
यदि घर में पति-पत्नी की नही बनती और प्रतिदिन घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो इसका समाधान श्री हनुमान जी के पास है. नित्य प्रातः काल सूर्योदय के समय पति या पत्नी एक ताम्बे के लोटे में थोड़ा सा गुड़ और एक छोटी इलायची डालकर सूर्य देव के सामने बैठकर श्रीहनुमान के दो पाठ कर सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान कर दें कुछ ही दिनों में पति-पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के मध्य सद्भाव व्याप्त हो जायेगा. प्रत्येक मंगवार तथा शनिवार सायंकाल श्रीहनुमान चालीसा के पाँच पाठ सामने गुग्गल का धूप जलाकर करें तो घर की संतान नियंत्रित होती है. घर में कोई संकट नही आता है. विद्या बुद्धि बल बढ़ता है समस्त दोष स्वतः ही समाप्त होने लगते हैं. जो प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ आसन पर बैठ कर करता है उसकी समस्त कामनायें भगवान राम के द्वारा शीघ्र पूरी होती हैं.
परदेश या विदेश में सफ़लता नहीं मिल रही तो श्रीहनुमान चालीसा एक सौ आठ पाठ नौ दिन में करें या रात को पाँच-पाँच पाठ रोज करने से विदेश में प्रतिष्ठा व सफ़लता की प्राप्ति होती है.
प्रतिदिन किसी भी समय हनुमान चालीसा का पाठ करने से नवग्रह की शान्ति होती है और जटिल समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है. धैर्य विश्वास के साथ किया गया पाठ आपके जीवन में सफ़लता की कुंजी बन सकता है.
Tags:- hanuman, lord hanuman, hanuman chalisa, hanuman chalisa lyrics, lord hanuman chalisa in hindi, lord hanuman earth, lord hanuman evidence, lord hanuman evil spirits, lord hanuman encyclopedia, lord hanuman facts
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved