totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>हनुमान अष्टमी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
हनुमान अष्टमी
 
Posted by: tniranjan
2010-12-27 03:33:33
1232 Views
Comments : 0
 

मंगलवार को पवनपुत्र हनुमान जी का जन्म माना गया है. इस बार हनुमान अष्टमी का मंगलवार के साथ शुभ संयोग बन रहा है. इसलिए हनुमान अष्टमी पर हनुमान आराधना का महत्व बढ़ गया है.


28 दिसम्बर को अष्टमी के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में हनुमान जी के मन्दिरों में हनुमान दर्शन यात्रा निकाली जाएगी. मंदिरों मंं हनुमान चालीसा और सुन्दर कांड़ का पाठ होगा. मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनोहारी श्रृंगार होंगे.


माना जाता है हनुमान अष्टमी मनाने की परम्परा उज्जैन नगरी से शुरु हुई. जो अब देश के अनेक क्षेत्रों में धूम-धाम से मनाई जाती है.


हनुमान अष्टमी मनाने के पीछे अनेक कथाएँ प्रचलित हैं. एक कथा के अनुसार इसी दिन हनुमान जी ने शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी. तब शिव ने प्रसन्न होकर हनुमान जी को वरदान दिया था कि आज का दिन हनुमान अष्टमी पर्व के नाम से विख्यात होगा. पवनपुत्र तुम्हारा एक अन्य नाम हनुमन्तेश्वर भी होगा. आज के दिन सिन्दूर लगे और श्रृंगार करके जो पवित्र भाव से तुम्हारे दर्शन करेगा उसे मेरे दर्शन भी होंगे और उसकी इच्छित मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी.


हनुमान अष्टमी पर प्रत्येक मंदिर में हनुमानजी का वास होता है. इसलिए हनुमान अष्टमी के दिन प्रात: काल मंदिर में जाकर हनुमान मंत्र '' ऊँ हनुमते नम: '' का जप करें. शनि ग्रह से पीड़ित जातकों को खासतौर पर हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए. बाधा मुक्ति के लिए श्रद्घालु जन हनुमान यंत्र स्थापना के साथ बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं. इससे निश्चित ही हनुमानजी प्रसन्न होते है.


ज्ञात हो कि इससे पहले 12 दिसंबर 2006 में मंगलवार को हनुमान अष्टमी का संयोग बना था.


Tags:- hanuman ashtami, hanuman, hanuman hindu, lord hanuman, hanuman mandir, sundar kand, pawan putra, pawan putra hanuman, hanuman mantra
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved