totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>स्वामी विवेकानंद
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
स्वामी विवेकानंद
 
Posted by: vikasg21
2012-12-18 06:19:47
1152 Views
Comments : 0
 
युगांतरकारी आध्यात्मिक गुरु, स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 ई. को कलकत्ता के एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था... इनका बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था... इनके पिता श्री विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के एक सुप्रसिद्ध वकील थे और पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास रखते थे.. इनकी माता श्रीमती भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों की महिला थीं.. नरेन्द्र बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे और परमात्मा को पाने की इच्छा भी प्रबल थी.. इसके लिए वे पहले 'ब्रह्म समाज' में गये लेकिन वहां उनकी जिज्ञासा शान्त न हुई.. इसी बीच 1884 ई. में उनके पिता की अकाल मृत्यु हो गई, जिसके बाद घर का भार भी उन्हीं पर आ पड़ा.. घर की माली हालत बहुत खराब थी, ऐसी स्थिति में भी वे स्वयं भूखे रहकर अतिथियों का सत्कार करते थे.. जिसकी गौरव-गाथा उनके जीवन का उज्ज्वल अध्याय है.. नरेन्द्रनाथ प्रतिभा के धनी थे, वे बचपन में ही दर्शनों का अध्ययन कर चुके थे और वेदान्त एवं योग को पश्चिमी संस्कृति में प्रचलित करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते थे.
उन्होंने एक नये समाज की कल्‍पना की, जिसमें धर्म या जाति के आधार पर कोई भेद न हो और वेदांत के सिद्धांतों को भी इसी रूप में रखा.. उन्होंने अमेरिका के शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और अपने अलौकिक तत्वज्ञान से पाश्चात्य जगत को चौंका दिया.. जिसके बाद अमेरिका ने स्वीकार किया कि वास्तव में भारत ही जगद्गुरु था और जगद्गुरु रहेगा.. स्वामी विवेकानन्द ने वहाँ भारत और हिन्दू धर्म की भव्यता स्थापित कर जबरदस्त प्रभाव डाला.. वहाँ एकत्रित सभी लोगों को प्राचीन वेदांतिक संदेश और सभी धर्मों में निहित एकता से परिचित कराया.. उन्हीं का व्यक्तित्व था, जिसके कारण भारत का वेदान्त अमेरिका और यूरोप के हरेक देशों में पहुंचा.. इस तरह नरेन्द्रनाथ पश्चिमी जगत को भारतीय तत्त्वज्ञान का सन्देश सुनाने वाले महान विश्व-गुरु बन गए.. उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहे हैं.. स्वामी विवेकानन्द अपना जीवन अपने गुरुदेव श्रीरामकृष्ण परमहंस को समर्पित कर चुके थे और उनके सुयोग्य शिष्य थे.. वे एक युवा संन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगन्ध विदेशों में बिखरने वाले साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान थे... उन्होंने हिन्दू धर्म को गतिशील तथा व्यवहारिक बनाया.. उनमें बौद्धिक श्रेष्ठता के साथ-साथ संगीत की प्रतिभा का एक विलक्षण संयोग था.. भारत में उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है..
धर्म एवं तत्वज्ञान के समान भारतीय स्वतन्त्रता की प्रेरणा का भी उन्होंने नेतृत्व किया.. स्वामी विवेकानन्द कहा करते थे- 'मैं कोई तत्ववेत्ता नहीं हूं, न तो संत या दार्शनिक ही हूं, मैं तो ग़रीब हूं और ग़रीबों का अनन्य भक्त हूं, मैं तो सच्चा महात्मा उसे ही कहूँगा, जिसका हृदय ग़रीबों के लिये तड़पता हो...वे केवल संत ही नहीं थे, एक महान् देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव-प्रेमी भी थे.. स्वामी विवेकानन्द ने सदियों के आलस्य को त्यागने के लिए भारतीयों को प्रेरित किया और उन्हें विश्व नेता के रूप में नए आत्मविश्वास के साथ उठ खड़े होने तथा दलितों व महिलाओं को शिक्षित करने तथा उनके उत्थान के माध्यम से देश को ऊपर उठाने का संदेश दिया.. 4 जुलाई, 1902 को बेलूर के रामकृष्ण मठ में उन्होंने ध्यानमग्न अवस्था में महासमाधि धारण कर शरीर त्याग दिया..
Tags:- Swami Vivekanand, नरेंद्रनाथ, स्वामी विवेकानंद, विश्वगुरु विवेकानंद, देशभक्त स्वामी विवेकानंद
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved