स्वयं को पहचानों
Posted by:
neerus
2011-08-20 01:48:21
674 Views
अखिल भारतीय संत समिति उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज के अनुसार मनुष्य जीवन अत्यंत मूल्यवान है. मनुष्य की तीन शक्तियाँ हैं. जानने की, करने की और पाने की. वह पाने के लिये कुछ करता है कि कुछ मिल जाये, यह पाने की शक्ति है. वह कुछ जानने के लिये चेष्टा करता है, यह जानने की शक्ति है और वह कुछ कर ले तो यह करने की शक्ति है. जानना कब समाप्त होता है? जब जानने लायक कुछ भी बाकी न रहे. मनुष्य के लिये समय के समान कोई मूल्यवान वस्तु नही है. मनुष्य को अपने आप को जानना चाहिये. स्वयं को जानने से आप ज्ञात ज्ञातव्य हो जायेंगे, केवल दूसरों के लिये कार्य करने से कृतकृत्य हो जायेंगे और भगवान की प्राप्ति होने से प्राप्त-प्राप्तव्य और कृतकृत्य भी हो जायेंगे. ऐसे प्राप्त-प्राप्तव्य हो जायेंगे तो ज्ञात-ज्ञातव्य और कृतकृत्य हो जायेंगे. एक करने से तीनों काम सिद्ध हो जाते हैं.
Tags:-
saint samaj, shri kalki pithadhishwar, pramod krishnam ji, sri kalki, lord kalki, bhagwan kalki, loard, संत समाज, श्री कल्कि पीठाधीश्वर, प्रमोद कृष्णम् जी महाराज