सेना ने खोली अक्षय वट का द्वार
Posted by:
nitin22
2013-01-16 05:49:18
932 Views
तीर्थराज प्रयाग में संगम तट पर स्थित किले के भीतर पातालपुरी मंदिर, सरस्वती कूप और अक्षयवट के दरवाजे अब श्रद्धालुओं के लिए सालोंभर खुले रहेंगे.. गौरतलब है कि इससे पहले इन्हें केवल माघमेला और कुंभ मेला के दौरान ही खोला जाता था.. इस दौरान यहां भारी भीड़ होने की वजह से लाखों लोग दर्शन से वंचित रह जाते थे.. जिसे देखते हुए सेना ने इन पौराणिक स्थलों को आम लोगों के लिए हमेशा खोलने का एक प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय के पास भेजी थी.. जिस पर रक्षा मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद इसे सालों भर खोलने की घोषणा कर दी गयी.. आपको बता दें कि आजादी के बाद से ही इस किले पर सेना का अधिकार है, इसलिए सुरक्षा कारणों की वजह से यहां आम जनता का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था..
रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद सेना के सब एरिया कमांडर मेजर जनरल विश्वंभर दयाल ने बताया कि हिंदू धर्म के करोड़ों लोगों की आस्था को देखते हुए अक्षयवट, सरस्वती कूप और पातालापुरी को हमेशा खोलने के लिए सेना ने सहमति दे दी है.. इन पौराणिक स्थलों का द्वार आमलोगों के लिए सुबह साढ़े छह से शाम साढ़े पांच बजे तक खुला रहेगा.. हालांकि यहां अराजक तत्वों को आने से रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं.. सेना के साथ-साथ पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है.. शाम पांच बजे के बाद जब इसे आम जनता के लिए बंद कर दिया जाता है तो इस पूरे इलाके की गहन तलाशी और छानबीन की जाती है.. उन्होंने बताया कि महाकुंभ में पहली बार सेना की एक टुकड़ी को भी पूरे मेला की सुरक्षा के लिए अलर्ट रखा गया है.. सेना और पुलिस का संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से सीसीटीवी कैमरों की मदद मेले पर नजर रखी जा रही है.. इन कैमरों से रात में भी करीब साढ़े बारह किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता है..
इस किले का निर्माण यमुना नदी के किनारे सम्राट अकबर ने करवाया था.. इसके आंगन में हिन्दुओं के पौराणिक स्थल पातालपुरी मन्दिर, अक्षयवट और सरस्वती कूप है.. माना जाता है कि अदृश्य सरस्वती नदी इसी कूप में दिखती हैं.. सेना के अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 साल पहले इस कुएं में रंग डाला गया था, जो संगम पर देखा गया था..
Tags:-
अक्षय, वट, अक्षय वट, पातालपुरी, सरस्वती कूप, प्रयाग, संगम, सेना,