श्रीकल्किपीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी कहते हैं कि प्रत्येक मनुष्य मानसिक रुप से दुखी है और वह अपने दुख को दूसरे के दुख से बड़ा समझता है. लोगों के दुख का एक बड़ा कारण यह भी है, यह सोच उन्हें लगातार दुखी बनाये रखता है.
वे कहते हैं कि दुख का सबसे बड़ा कारण मानव द्वारा दूसरों के कार्यों का विश्लेषण करना है. दूसरों के विश्लेषण के चक्कर में व्यक्ति स्वयं के बारे में चिंतन-मनन करना भूल जाता है और यही बात उसके लिये दुख का कारण बन जाती है.
पूज्य गुरुवर ने समझाते है कि - 'यदि सुखी रहना चाहते हो तो आत्मचिन्तन करो, आत्मविश्लेषण करो. अपने अंतरमन में झांककर देखो. अपनी कमियों को पहचानों, पहचानकर उन कमियों संकल्प के साथ दूर करने का प्रयास करो. यह प्रयास ईमानदारी से किया होना चाहिये. कोई कारण नही है कि ईमानदारी से किया गया प्रयास निष्फ़ल हो जाये. जब तुम्हारे सद् प्रयास से कमियां दूर हो जायेंगी, तुम्हारा जीवन निर्मल हो जायेगा तो तुम्हें कोई दुख नही सतायेगा.
आचार्य श्री कहते हैं कि जो व्यक्ति अपनी तमाम गतिविधियों, सभी कार्यकलापों को प्रभु के श्रीचरणों में अर्पित कर देता है वह कभी दुखी नही रहता है क्योकि उसे परमात्मा पर भरोसा होता है, वह जो करेगा अच्छा ही करेगा.
पूज्य गुरुदेव ने बताते हैं कि मानव के दुख का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि परिस्थित में संतुष्ट होना नही होना चाहता, जबकि संतोष करने से परमसुख प्राप्त होता है. असंतुष्ट रहकर वह सुख से वंचित रहता है, दुखी रहता है और इस दुख के लिये वह दूसरों को तथा कभी-कभी परमात्मा को भी दोषी ठहराता है, अपने भाग्य को कोसता है. यदि तुम्हें संतोष करना आ गया, यदि तुम्हें हर स्थिति-परिस्थिति में परमात्मा की कृपा के दर्शन हो गये, भगवान की मर्जी का आभास हो गया तो दुख तुम्हारे पास फ़टक भी नही सकता है.
गुरुवर ने विषय को और विस्तार देते हुये कहते है कि जीवन के किसी भी मोड़ पर आकर यदि व्यक्ति अपने बारे में चिंतन-मनन करना आरम्भ कर देता है उसी क्षण से उसे शान्ति एवं ज्ञान प्राप्त होना प्रारम्भ हो जाता है. उसे आत्म बोध होने लगता है. धीरे-धीरे दुखी जीवन में सुख का प्रवेश हो जाता है. मनुष्य को संसार में सुख ही सुख दिखाई देने लगता है. वह अहंकार रहित हो जाता है. मनुष्य को संसार में सुख ही सुख दिखाई देने लगता है. वह अहंकार रहित हो जाता है. मनुष्य सामान्य पुरुष से सत् पुरुष बनकर उस मंजिल की तरफ़ चल पड़ता है जहाँ वह स्वयं को सद् गुरु के नजदीक पाता है.
अंत में पूज्य गुरुदेव कहते हैं कि जो सत् पुरुष सद्गुरु के निकट, उनकी छत्र-छाया में पहुँच जाता है. वह परमात्मा के निकट भी पहुँच जाता है क्योकि सद्गुरु और परमात्मा के बीच तो कोई दूरी होती ही नही है. इसलिये सत् कर्म कर, सत् पुरुष बनों. सद्गुरु के निकट जाओ और उनका मंगल आशिर्वाद लो, प्रभु की कृपा वर्षा तुम पर जरुर होगी और तुम्हारे तमाम दुख नष्ट हो जायेंगे, सुखी हो जाओगे तुम.
Tags:-
guru sayings, guru says, Best Quote, Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर