सुख-समृद्धि व आरोग्य हेतु करें धन्वन्तरि पूजा
Posted by:
neerus
2011-10-24 01:01:12
852 Views
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान धन्वन्तरि का जन्मोत्सव मनाया जाता है. समुन्द्र मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि का प्राकाटय माना जाता है. इस दिन भगवान धन्वन्तरि प्राणियों को रोग-मुक्त करने के लिये भव-भेषजावतार के रुप में प्रकट हुये थे. देव दानवों द्वारा क्षीर सागर का मंथन करते समय भगवान धन्वन्तरि संसार के समस्त रोगों की औषधियों को कलश में भरकर प्रकट हुये थे. उस दिन त्रयोदशी तिथि थी. इसलिये इस तिथि में सम्पूर्ण भारत में तथा अन्य देशों में (जहाँ हिन्दुओं का निवास है) भगवान धन्वन्तरि का जयन्ती-महोत्सव मनाया जाता है. विशेषकर आयुर्वेद के विद्वान तथा वैद्यसमाज की ओर से सर्वत्र भगवान भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा प्रतिष्ठित की जाती है. और उनका पूजन श्रद्धाभक्तिपूर्वक किया जाता है एवं प्रसाद वितरण करके लोगों के दीर्घ जीवन तथा आरोग्य लाभ के लिये मंगलकामना की जाती है. दूसरे दिन संध्या समय जलाश्यों में प्रतिमाओं का विसर्जन, भजन-कीर्तन करते हुये किया जाता है.
इस प्रकार विधि-पूर्वक श्रद्धाभाव से भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से सुख-समृद्धि व आरोग्य प्राप्त होता है.
Tags:-
Dhanteras, dhanteras festival, dhanteras history, dhanteras katha, dhanteras ki puja, lord dhanvantari, lord dhanvantari ayurvedic, lord dhanvantari jayanti