सिख धर्म
Posted by:
diwaker
2012-02-06 06:57:26
903 Views
सिखों का धर्मग्रन्थ है "आदि गुरु ग्रन्थ-साहिब". उसके प्रति सिखों की असीम श्रद्धा रहती है. सिख लोग ग्रन्थ-साहिब की बड़ी भक्ति से पूजा करते हैं. उसकी धूलि माथे पर लगाते हैं. जब उसका पाठ होता है तो उसकी धूलि माथे पर लगाते हैं. जब उसका पाठ होता है तो एक भक्त पीछे खड़ा होकर उसपर पंखा झलता है. भक्त लोग उस पर रुपये पैसे भी चढ़ाते हैं.
गुरुद्वारे में ग्रन्थ-साहिब का रोज सुबह शाम पाठ होता है. कीर्तन होता है. लोग 'सतनाम वाहे गुरु' की 108 मनकों की माला जपते हैं. नाम-जप पर उनका जोर रहता है.
केश, कंघा, कच्छा, कड़ा और कृपाड़ सिखों के धर्म के पवित्र चिन्ह माने जाते हैं. गुरु गोविन्द सिंह ने जब से इन्हें धारण करने को कहा, तभी से सिख लोग इन्हें धारण करते आ रहे हैं.
पटना में गुरु गोविन्द सिंह का जन्म हुआ था नादेड़ (हैदराबाद) में देहान्त. पटना, नादेड़, आनन्दपुर (अम्बाला) के गुरुद्वारे और अमृतसर का स्वर्ण-मन्दिर सिखों के पवित्र तीर्थ हैं.
पटना में गुरु गोविन्द सिंह का जन्म हुआ था नादेड़ (हैदराबाद) में देहान्त. पटना, नादेड़, आनन्दपुर (अम्बाला) के गुरुद्वारे और अमृतसर का स्वर्ण-मन्दिर सिखों के पवित्र तीर्थ हैं.
सिख धर्म में सत्य - सत श्री अकाल, गुरु नानक और ग्रन्थ साहिब की आराधना पर सबसे अधिक जोर दिया जाता है. एक ईश्वर में सिखों का विश्वास है. मूर्तियों की वे पूजा नही करते, पर गुरुग्रन्थ साहिब की करते हैं. जात-पात का भेद-भाव वे नही मानते.
Tags:-
Sikh, Sikhism, sikh dharam, guru granth sahib, guru nanak, sat nam shri vahe guru, gurudwara, guru govind singh