totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सातवें स्वरूप में माँ कालरात्रि की पूजा
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सातवें स्वरूप में माँ कालरात्रि की पूजा
 
Posted by: Snehaghai
2014-09-29 10:24:07
839 Views
Comments : 0
 
माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप को कालरात्रि कहा जाता है, दुर्गा-पूजन के सातवें दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है. माँ कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, इनका वर्ण अंधकार की भाँति काला है, केश बिखरे हुए हैं, कंठ में विद्युत की चमक वाली माला है, तथा माँ कालरात्रि के तीन नेत्र ब्रह्माण्ड की तरह विशाल व गोल हैं, जिनमें से बिजली की भाँति किरणें निकलती रहती हैं, इनकी नासिका से श्वास तथा निःश्वास से अग्नि की भयंकर ज्वालायें निकलती रहती हैं. देवी की चार भुजाएं हैं दायीं ओर की उपरी भुजा से महामाया भक्तों को वरदान देती हैं और नीचे की दायीं भुजा से अभय का आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं. बायीं भुजा में तलवार और खड्ग धारण किया है. देवी कालरात्रि का वाहन गर्दभ है. माँ का यह भय उत्पन्न करने वाला स्वरूप केवल पापियों का नाश करने के लिए है. .
माँ कालरात्रि अपने भक्तों को सदैव शुभ फल प्रदान करने वाली होती हैं इस कारण इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है. दुर्गा पूजा के सातवें दिन साधक का मन ‘सहस्रार चक्र’ में अवस्थित होता है.
देवी का यह रूप ऋद्धि - सिद्धि प्रदान करने वाला होता है. दुर्गा पूजा का सातवां दिन तांत्रिक क्रिया की साधना करने वाले भक्तों के लिए अति महत्वपूर्ण होता है. सप्तमी पूजा के दिन तंत्र साधना करने वाले साधक मध्य रात्रि में देवी की तांत्रिक विधि से पूजा करते हैं. इस दिन मां की आंखें खुलती हैं. षष्ठी पूजा के दिन जिस विल्व को आमंत्रित किया जाता है, उसे सातवें दिन तोड़कर लाया जाता है और उससे मां की आँखें बनती हैं. दुर्गा पूजा में सप्तमी तिथि का काफी महत्व बताया गया है. इस दिन से भक्तजनों के लिए देवी मां के द्वार खुल जातें है और भक्तगण पूजा स्थलों पर देवी के दर्शन हेतु जुटने लगते हैं.
पूजा विधि
नवरात्रें के सातवें दिन पहले कलश और उसमें उपस्थित देवी देवता की पूजा करें, फिर देवी कालरात्रि के परिवार में शामिल देवी देवता की पूजा करें. इनकी पूजा के पश्चात माँ कालरात्रि की पूजा करे, पूजा की विधि शुरू करने से पहले हाथों में फूल लेकर देवी को प्रणाम कर इस मंत्र का ध्यान करें
“देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्तया,
निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां,
भक्त नता: स्म विदाधातु शुभानि सा न:”
तत्पश्चात देवी कालरात्रि की पूजा षोडशोपचार (गंध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य, इन पाँच सामग्री से किया जानेवाला पूजन) करें . देवी कालरात्रि की पूजा करने के बाद माता को गुड़ का भोग लगाया जाता है, क्योंकि माँ कालरात्रि को गुड़ अति प्रिय हैं. तत्पश्चात भोले शंकर की पूजा करें व सबसे अंत में ब्रह्मा जी के नाम से जल, फूल, अक्षत, सहित सभी सामग्री हाथ में लेकर “ॐ ब्रह्मणे नम:” कहते हुए सामग्री भूमि पर रखें, व माँ कालरात्रि का ध्यान कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
मंत्र, स्तोत्र पाठ, कवच के जाप के साथ घी व कपूर मिलाकर देवी की आरती करें. अंत में दोनों हाथ जोड़कर सभी देवी देवताओं को प्रणाम करें और क्षमा प्रार्थना करें “आवाहनं न जानामि न जानामि वसर्जनं, पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वरी
सुबह की पूजा के पश्चात रात्रि में विशेष विधान के साथ देवी की पूजा की जाती है. इस दिन अनेक प्रकार के मिष्टान चढाऐं जाते है एवं कहीं-कहीं तांत्रिक विधि से भी पूजा की जाती हैं व मदिरा भी अर्पित की जाती है. सप्तमी की रात्रि ‘सिद्धियों’ की रात भी कही जाती है.
माँ कालरात्रि की पूजा करने से सभी दुखो का निवारण होता है. माँ सदा अपने भक्तो का कल्याण करती हैं. इनके उपासकों को अग्नि-भय, जल-भय, जंतु-भय, शत्रु-भय, रात्रि-भय आदि कभी नहीं होते व इनकी कृपा से भक्त सदा सर्वथा भय-मुक्त होता है।

Tags:- Navratri, Bhakti, God, Durga puja, Seventh Day, Maa Kaalratri, Sidhhiyo Ki ratri, Puja-Vidhi, Devi Shakti, Tantrik Puja, माँ कालरात्रि, शुभंकरी, देवी दुर्गा, सातवें स्वरूप
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved