श्रीकल्कि अवतार की कथा पुराणों में पढ़ने के पश्चात सिखों के पाँचवें गुरु अर्जुन देव जी ने 15वीं शताब्दी में सम्भला आकर हरिमंदिर के दर्शन किये, जो मस्जिद के रुप में तब्दील हो चुका था. लेकिन हिन्दु इसे हरिमन्दिर के रुप में ही पूजते थे. गुरु अर्जुनदेव जी ने यहाँ से लौटकर अमृतसर में हरिमन्दिर साहिब की स्थापना की. सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी ने भी श्री कल्कि भगवान की अवतार भूमि 'सम्भल' की खोज की और जब 'सम्भल' पहुँचे तो उन्होने भी हरिमन्दिर के दर्शन किये और उन सभी तीर्थों पर मत्था टेका जिनका उल्लेख स्कन्द पुराण में मिलता है.
गुरु गोविन्द सिंह जी ने श्री कल्कि भगवान की अवतरण स्थली 'सम्भल' के विषय में अपनी वाणी में लगभग 125 छन्द लिखे, जिनमें से कुछ प्रस्तुत है-
पाप समूह विनाशन कूं कल्कि अवतार कहावेंगे
तुर कच्छि तुरंग सपच्छ बड़ो कर नाल कृपाण कंपावंगे.
निकसे जिमि केहरि पर्वत सौ तस शोभि देवालय पावेंगे.
भले भाग भए एहि सम्भल के हरि जू हरिमन्दिर आवेंगे.
रुप अनूप सरुप महा लखि देव अदेव लजावेंगे
अरि मार सुधार कटार घने बहुरो कलि धर्म चलावेंगे
सब साधु-उबार लहै कर दै दुख आंचि न लागन पावेंगे
भले भाग भये एहि सम्भल के हरि जू हरि मन्दिर आवेंगें.
दानव मार अपार बड़े रणजीत निशान बजावेंगे.
खल तार हजार करोड़क ते कल्कि कलि कृत्त बढ़ावेंगे
प्रगटै नित ही तित धर्म दिशा लखि पापन पुंज परावेंगे
भये भाग भए एहि सम्भल के हरि जू हरिमन्दिर आवेंगे.
छीन महा निज दीन दशा लखि दीनदयाल रिसावेंगे
असि काढ़ि अभंग निषंग हठी रण रंग तुरंग नचावेंगे
रियु जीत अजीत अभीत बड़े अवनी पै सबै जस गावेंगे
भये भाग भए एहि सम्भल के हरि जू हरिमन्दिर आवेंगे
शेष-सुरेष महेश गणेश निशेश भले जस गावेंगे
रण भूत परेत पिशाच परी गगनांगण नाद सुनावेंगे
नर-नारद-तुम्बुरु-किन्नर-यक्ष सुवीण प्रवीण बजावेंगे
भले भाग भये एहि सम्भल के हरि जू हरिमन्दिर आवेंगे.
इन्दौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने भी पुराणों में यह पढ़कर कि कलियुग में होने वाला कल्कि अवतार सम्भल नामक स्थान पर होगा तो उन्होनें सम्भल की खोज की और यहाँ पहुँचकर 90 दिन का प्रवास किया तथा इसी स्थान पर श्री कल्कि मंदिर का निर्माण कराया जो आज भी मौजूद है. क्रमशः
Tags:-
सम्भल, कल्कि, भगवान कल्कि, कल्कि अवतार, दशावतार, प्रमोदकृष्णम् जी, आचार्य श्रीप्रमोद कृष्णम् जी, sambh