समस्त वैभवों की प्राप्ति हेतु छठ पूजा
Posted by:
diwaker
2011-10-31 04:24:07
711 Views
देवी षष्ठी शिशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन से सम्बन्धित देवी हैं तथा इनकी विशेष पूजा षष्ठी तिथि को होती है. षष्ठी देवी के पूजन का प्रचार पृथ्वी पर कब से हुआ, इस संदर्भ में ब्रह्मवैतपुराण में एक कथा आई है. ' प्रथम मनु स्वायम्भुव’ के पुत्र प्रियव्रत को कोई सन्तान न थी. जिस कारण वह बहुत दुखी रहते थे. एक बार संतान प्राप्ति प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होने महर्षि कश्यप के संमुख अपना दुख प्रकट किया और पुत्र प्राप्ति का उपाय पूछा. महर्षि ने महाराज को पुत्रेष्टियज्ञ करने का परामर्श दिया. यज्ञ के फ़लस्वरुप महाराज की मालिनी नामक महारानी ने समय पर एक पुत्र को जन्म दिया किंतु वह शिशु मृत था. महारानी को मृतप्रसव हुआ है इस समाचार से हर्ष का स्थान उदासी ने ले लिया. पूरे नगर में शोक की लहर छा गयी. महाराज प्रियव्रत के ऊपर तो मानो वज्रपात ही हुआ हो. वे शिशु के मृत शरीर को अपने वक्ष से लगाये उन्मत्तों की भांति प्रलाप कर रहे थे. महाराज के परिजनों को समझ नही आ रहा था कि मृत शिशु को किस प्रकार अलग करके अंतेष्ठी की जाये.
किसी में इतना साहस नही था कि वह बालक के शव को राजा से अलग कर सके. परिजन बालक के शव को राजा से अलग कर अंतिम क्रिया के लिये सोच ही रहे थे कि अचानक एक आश्चार्यजनक घटना घटी. पूरे नगर निवासियों ने देखा की आकाश से एक दिव्य ज्योर्तिमय विमान पृथ्वी की ओर आ रहा है. विमान जब पृथ्वी पर आया तो उस दिव्य ज्योर्तिमय विमान मे लोगों ने एक दिव्याकृति नारी बैठी हुई देखा. तब राजा ने अनेंकों प्रकार से उस देवी की स्तुति की. जिससे प्रसन्न हो देवी ने बताया कि - मैं ब्रह्मा की मानस पुत्री षष्ठी देवी हूँ. मैं विश्व के समस्त बालकों की रक्षिका हूँ एवं अपुत्रों को पुत्र प्रदान करती हूँ. ऐसा कहकर देवी ने शिशु के मृत शरीर का स्पर्श किया, जिससे वह बालक जीवित हो उठा. ऐसा देख के प्रसन्न्ता की सीमा न रही. वे अनेकों प्रकार से षष्ठी देवी की स्तुति करने लगे. महाराज ने देवी से प्रार्थना की कि - हे देवी जिस तरह तुमने मेरे बालक की रक्षा की विश्व के सभी बालकों की रक्षा करो. देवी प्रसन्न होकर बोली - ऐसा ही होगा. राजा तुम ऐसी व्यवस्था करो, जिससे पृथ्वी पर सभी हमारी पूजा करें. ऐसा कहकर देवी अन्तर्धान हो गयीं. उसके बाद राजा ने बड़ी प्रसन्न्ता पूर्वक देवी की इस आज्ञा को शिरोधार्य किया और अपने राज्य में प्रतिमास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को षष्ठी महोत्सव के रुप में मनाया जाय ' ऐसी राजाज्ञा प्रसारित कराई. तभी लोक में बालकों के जन्म, नामकरण, अन्नप्राशन आदि सभी शुभ अवसरों पर षष्ठी पूजन प्रचलित हुआ. इनके नैवेद्य में मीठे चावल का होना अनिवार्य है. आज भी शिशु के छठे दिन षष्ठी पूजन (छठी) बड़े धूमधाम से लोकगीत (सोहर), वाद्य तथा पकवानों के साथ मनाने का प्रचलन है. प्रसुता को प्रथम स्नान भी इसी दिन कराने की परम्परा है.
इस पौराणिक प्रसंग से यह पूर्णतया स्पष्ट होता है कि षष्ठी शिशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन से सम्बन्धित देवी हैं. तथा इनकी विशेष पूजा षष्ठी तिथि को होती है., वह चाहे बच्चों के जन्मोपरान्त छठा दिन हो या प्रत्येक चन्द्रमास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी. पुराणों में इन्हीं देवी का एक नाम 'कात्यायनी' भी मिलता है, जिनकी पूजा नवरात्र में षष्ठी तिथि को होती है. इन्हीं देवी का एक अन्य नाम कात्यायनी भी मिलता है. जिनकी पूजा नवरात्र में षष्ठी तिथि को होती है.
षष्ठी शिशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन से सम्बन्धित देवी हैं. अतः पुत्र प्राप्ति की कामना से भी भगवती षष्टी की अराधना करना बहुत ही फ़लदायद होता है तथा सूर्य व भगवती षष्ठी की एकसाथ उपासना से समस्त वैभवों की प्राप्ति होती है.
Tags:-
chhath pooja, chhath, chhath puja, bihar chhath puja, chhath puja in bihar, lord surya, shashti devi, devi durga, devi radha, lakshmi mata, saraswati, savitri