सफ़लता के लिये जरूरी
Posted by:
diwaker
2011-12-29 04:32:04
1011 Views
हर व्यक्ति सफ़ल होना चाहता है, लेकिन क्या हर व्यक्ति को सफ़लता मिल पाती है? अगर नही तो क्यों? कौन सी ऐसी चीज है जो सफ़लता और असफ़लता के बीच दीवार बन कर खड़ी हो जाती है, जो सफ़ल और असफ़ल व्यक्ति के बीच का अंतर करती है. इन तमाम प्रश्नों का एक ही उत्तर है-समय का महत्व. जहाँ सफ़ल व्यक्ति समय के महत्व को पहचानते हैं और समय का सदुपयोग करते हैं, वहीं असफ़ल व्यक्ति समय के महत्व को न पहचानने के कारण मिले अवसरों को खो देता है. सफ़लता उसी व्यक्ति को मिलती है जो निरंतर परिश्रम में विश्वास करते हैं. वे ही अपनी मंजिल को पाते है. यह बात हम अपने ध्यान में रखें. एक पल भी रुकने से दूर हो जायेगी मंजिल, क्योकि हम ही नही, रास्ते भी चलते हैं. सफ़लता के लिये समय का सदुपयोग करते हुये मेहनत की भी जरुरत पड़ती है. अपनी स्थिति में निरंतर सुधार के लिये आपको अपने भीतर आत्मविश्वास लाना होगा और समय के महत्व को भी समझना होगा तथा समय का मूल्यांकन करने की प्रवृत्ति भी विकसित करनी होगी. आपके लिये कोई भी कार्य कठिन नही है. आपसे उसका होना ना होना इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस कार्य को लेकर गंभीर हैं या नही?
Tags:-
Storey, wall, pillar, thing, person, work, thing