सत्याग्रह हमले पर केन्द्र को नोटिस
Posted by:
Vikasg21
2011-06-06 04:08:23
756 Views
रामलीला मैदान से बाबा रामदेव के आन्दोलन पर हुई कार्यवाही पर सोमवार को उच्चतम न्यायालये ने स्वत: संज्ञान में लेते हुए इस बर्बर कार्यवाही पर केन्द्र से जवाब मांगा हैं. कोर्ट ने इस मामले में होम सेक्रेटरी, कैबिनेट सेक्रेटरी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है.
न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान और न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अवकाश पीठ ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि - ऐसी क्या परिस्थिति थी, जिसमें लोगों को आधी रात में बल प्रयोग से हटाना पड़ा?
स्वामी रामदेव ने उच्चतम न्यायालये के इस कदम के लिए उसे बधाई देते हुए कहा कि - इस देश में अभी भी न्याय जिन्दा है. मैं उम्मीद करता हूँ कि सरकार को इसकी सज़ा जरुर मिलेगी.
दूसरी ओर, बाबा के सत्याग्रह पर हुए हमले की धर्मगुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घोर निन्दा की है. संत श्री आसाराम बापू ने कहा कि - बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर निर्दयता पूर्वक ऐसा व्यवहार कदापि उचित नही है.बापू जी ने कहा बाबा रामदेव और उनके भक्त जो शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे, उन पर आत्याचार करना और उन्हें बर्बरता पूर्वक रामलीला मैदान से हटाना गलत है. एक संत जो समाज हित में कार्य कर रहे है| ऐसे संत और उनके भक्तो,साधको को सताना ठीक नहीं है.
बापूजी ने कहा कि हमारा किसी से भी कोई राग द्वेष नहीं है. हम तो सदा ही सभी का भला चाहते है, लेकिन संतो और उनके भक्तो,साधको पर इस तरह के आत्याचार से उनका हृदय बहुत आहात हुआ है, इस प्रकार का आत्यचार सहन नहीं किया जायेगा, भारतीय संस्कृति के रक्षक संतो पर ऐसा आक्रमण किसी भी प्रकार से उचित नहीं है, बल पूर्वक शांति पूर्ण आंदोलन को कुचल देना और संत और भक्तो,साधको को सताना ठीक नहीं है, बापू जी ने कहा वे बाबा रामदेव के प्रति किये गए इस कृत्य की भर्त्सना करते है.
तो वही समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने रामलीला मैदान में बाबा और बाबा के लोगों के साथ जो कुछ भी किया वो अनुचित, अलोकतांत्रिक एवं शर्मनाक है.
Tags:-
satyagrha, baba ramdev satyagrha, corruption, black money, jan aandolan, स्वामी रामदेव, बाबा रामदेव, भ्रष्टाचार, काला धन, सत्याग्रह