सत्याग्रह आंदोलन की तैयारियां शुरू
Posted by:
Vikasg21
2011-06-03 01:02:27
687 Views
बाबा रामदेव जी 4 जून से जंतर-मंतर पर कठोर और सक्षम लोकपाल विधेयक के समर्थन और काले धन के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। इसी के साथ रामलीला मैदान में विशाल योग शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। सत्याग्रह के साथ ही शिविर के आयोजन को भीड़ जुटाने के एक प्रमुख साधन के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि शिविर में आने वाली बहुंसख्य जनता की दिशा को जंतर-मंतर में होने वाले सत्याग्रह की ओर मोड़ा जा सके।
रामलीला मैदान में लगने वाले योग विज्ञान शिविर और अष्टांग योग व्याख्यान के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे क्षेत्र में वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं। चार विशाल प्लेटफार्म तैयार किए जा रहे हैं। मीडिया को तैयारियों की जानकारी देने के लिए गाइडेड टूर का भी आयोजन किया गया। रामदेव जी के योग शिविरों में आने वाली भीड़ को मद्देनजर रखते हुए उम्मीद की जा रही है कि सत्याग्रह पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ विभिन्न मंचों से लगातार बोल रहे योग गुरू ने इस मामले को एक बार फिर से पूरे जोर-शोर से उठाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जंतर-मंतर पर 4 जून से शुरू सत्याग्रह को लोकपाल विधेयक के लिए हुए पिछले आंदोलन के समान विशाल बनाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
Tags:-
swami ramdev,swamiji.baba ramdev,baba ramdev movement,swami ramdev andolan,swami ramdev satyagraha andolan, swamiji against black money,swami ramdev against corruption,bharat swabhiman,bharat swabhiman yatra,