totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सच्चे आनन्द की अनुभूति तब होगी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सच्चे आनन्द की अनुभूति तब होगी
 
Posted by: diwaker
2011-11-18 11:51:44
899 Views
Comments : 0
 
श्रद्धा, विश्वास और प्रेम तीनों ही यदि जीवन में उतर जाये, तो सन्तोष और सच्चे आनन्द की अनुभूति होने लगती है. यही वह त्रिवेणी है, जो जीवन यात्रा में नीरसता हटाकर सरसता भरती है तथा हमारे अन्तः करण की मलिनता को दूर करती है. यदि इंसान शान्ति पूर्वक जीना चाहता है, तो उसे श्रद्धा, विश्वास और प्रेम को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिये. आधुनिक जीवन शैली में रची बसी जटिलतायें और तनावपूर्ण स्थियों में निपटने के लिये यदि हम इन तीन शब्दों के महत्व को जान लें, तो कलह, क्लेश, दुःख, शोक और कष्ट आदि सब मिलकर भी हमारा कुछ नही बिगाड़ सकते.
आध्यात्मिक शक्ति के संरक्षण और संवर्धन के लिये मन में श्रद्धा होनी अति आवश्यक है. श्रद्धा हमारे अहंकार को दूर करती है. श्रद्धावश ही हम दूसरों का हृदय से सम्मान करते है. श्रद्धा का प्रतिफ़ल हमें आशीर्वाद के रुप में प्राप्त होता है. श्रद्धा क परिणाम सदैव शुभदायक और मंगलकारी होता है. इसलिये श्रद्धावान व्यक्ति विषय परिस्थियों में भी अपने आअत्मबल के सहारे टिका रहता है. सच्चे श्रद्धालुओं के सभी संकल्पपूर्ण हो जाते हैं. यदि हमारा मन निर्मल है, हमारी मनोभूमि में अवगुणों का प्रदूषण नही है और हम दुर्व्यसनों के शिकार नही है, तो श्रद्धा विश्वास और प्रेम के अंकुर पल्लवित होने में देर नही लगती. हम श्रद्धानत हो जाते है. ईश कृपा के पात्र बन जाते है. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है जैसी जिसकी श्रद्धा होती है, वैसा ही उसका स्वरुप हो जाता है' क्योकि श्रद्धा सदैव अन्तः करण के अनुरुप होती है. इसलिये मनुष्य को सदैव सात्विक श्रद्धा से युक्त रहना चाहिये.'
हमारे प्राचीन धर्म ग्रन्थों में कहा गया है कि सर्वशक्तिमान ईश्वर, सन्तों - महापुरुषों, माता-पिता, गुरुजनों तथा सभी बड़े बुजुर्गों पर सदैव सच्ची श्रद्धा रखनी चाहिये. अकारण सन्देह मत करो, स्वभाव से अविश्वासी मत बनों, विश्वास के अभाव में सहयोग और सद्भाव स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं. शान्ति तिरोहित हो जाती है., सारा सुख चैन छिन जाता है. सिर्फ़ एक विश्वास के ना होने से अपने भी पराये हो जाते है और पराये शत्रु बन जाते हैं. इसलिये पहले तो हमें खुद विश्वसनीय और विश्वास पात्र होना चाहिये, फ़िर दूसरों पर विश्वास करना भी आना चाहिये. अक्सर जल्दबाजी, भ्रम अथवा चुगली सुनकर विश्वास का भवन डगमगाने लगता है. इसलिये अविश्वास प्रकट करने से पूर्व विवेक का प्रयोग करना नीतिशास्त्र में अनिवार्य कहा गया है. जहां ये तीनों रहते हैं, वहां कोई और आवश्यकता ही नही रह जाती. इसलिये हमें दूसरों पर विश्वास करने का सबक अच्छी तरह से याद होना चाहिये. तीसरा शब्द है प्रेम, जो की आत्मा का स्वभाव है. यदि दया, धर्म, क्षमा, शील, विनम्रता और परोपकार की भावना हमारे कोमल हृदय में है, तो सभी से प्रेम करना कठिन नही है. सभी प्राणियों के साथ हमारा व्यवहार प्रेमपूर्ण हो.
हमारे व्यक्तित्व और कृतित्व में सहज प्रेम की स्पष्ट झलक दिखाई देती हो, हमारे चेहरे पर संतो या बच्चों जैसी निश्चल मुस्कुराहट हमेशा तैरती हो, तो हमारा सारा जीवन प्रेम की सरिता बन जाता है. तब हम प्रतिकूलताओं में भी आराम से रह लेते हैं. विपरीत परिस्थियों को भी हंसते हुये सह लेते हैं. स्वयं प्रसन्न रहते हैं और दूसरों को भी प्रसन्न करते हैं. कमल कीचड़ में भी खिला रहता है. गुलाब कांटों के बीच भी हंसता रहता है और शान्त व्यक्ति विपरीत परिस्थियों में भी असंयमित नहीं होता. कर्मक्षेत्र में रहते हुये भी हमारे मन की प्रसन्न्ता बनी रहे, हम मानसिक रुप से कभी अशान्त न हों, इसके लिये सदैव सजग, सक्रिय और सचेष्ट रहने की आवश्यकता होती है.
Tags:- Happiness, devotion, faith, assurance, rest, lotus, rose, love, heart, religion
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved