संस्कृति का आधार है प्रेम
Posted by:
neerus
2011-09-13 04:11:32
583 Views
अखिल भारतीय संत समिति उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज बताते हैं कि भारतीय संस्कृति दुनिया की प्राचीनतम और पवित्रतम संस्कृति के रुप में जनमानस के मानसिक पटल पर सदियों से अंकित है. यदि प्रकृति के दृष्टि कोण से देखा जाये तो सम्पूर्ण विश्व में यही एक ऐसी संस्कृति है, जो अपने आप में एक अनुपम, अनूठा और अद्भुत दर्शन है. हालांकि आज अनेकों देश अपनी-अपनी संस्कृति और सभ्यताओं का ढ़ोल पीटते नज़र आ रहें हैं. परन्तु गहराई में जाने पर पता चलता है कि सब दिखावा और आधुनिक के नाम पर झूठ का पुलिंदा है. चलने को तो दुनिया चल रही है. हर तरफ़ अजीब सी दौड़ है जो आपको अशांति के घोर अंधकार की तरफ़ ले जा रही है और इसी अंधकार में भटकर मनुष्य सत्य से दूर होता जा रहा है. यही उसकी बेचैनी का मुख्य कारण है.
कल्कि दूत श्री प्रमोद जी लोगों से आवाहन करते हुये कहते हैं कि भारतीय संस्कृति का आधार प्रेम है. इस भावना को आत्मसात करते हुये आओ, मेरे साथ मिलकर इस पावन और महान संस्कृति को नमन करें और इसके संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुचायें.
Tags:-
Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर, परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज