totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>संगम में आस्था की डुबकी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
संगम में आस्था की डुबकी
 
Posted by: vikasg21
2013-01-14 05:47:07
706 Views
Comments : 0
 
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तीर्थराज प्रयाग के संगम तट पर पहले शाही स्नान के साथ ही कुंभ मेला की शुरूआत हो गयी है, जो कि आज से लेकर 10 मार्च 2013 तक चलेगा... यानि कि यह मेला करीब 55 दिनों तक चलेगा.. कुंभ मेले के दौरान 6 शाही स्नान होंगे, जिनमें 13 अलग-अलग अखाड़ों के करीब तीन लाख साधु-संन्यासी हिस्सा लेंगे..
इस महाकुंभ में पुण्य अर्जित करने के लिए ना केवल देश बल्कि विदेशों से भी बड़ी तदाद में लोग इलाहाबाद पहुंच रहे हैं... मेला प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि आज पहला शाही स्नान के दौरान करीब सवा करोड़ लोग संगम में डुबकी लगाएंगे.. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर भी खासे इंतजाम किए गए हैं और हर आने जाने वाले पर चौकस निगाह रखी जा रही है..
आज सुबह से ही क्रमानुसार अखाड़ों का स्नान जारी है... एक अखाड़े के स्नान कर लेने के बाद दूसरे अखाड़े के लिए जल्दी-जल्दी संगम को तट खाली कराया जा रहा है.. इसके लिए प्रशासन काफी मुस्तैद है.. इन खास दिनों पर आम लोगों के अलावा 13 अखाड़ों के करीब तीन लाख साधु−संत संगम में डुबकी लगाएंगे.. इसमें करीब 25 हजार नागा साधु और एक सौ पचास महामंडलेश्वर शामिल होंगे...
संगम के तट पर आज सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ है.. मौज़ूद सभी लोग आस्था की डुबकी लगाने की आस में इंतजार कर रहे हैं..
गौरतलब है कि शाही स्नान के मौके पर अखाड़ों का क्रम और समय पहले से ही निर्धारित होता है.. आज का समय और क्रम इस प्रकार से था...
- महानिर्वाणी अखाड़े के साधु सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर
- निरंजनी अखाड़े के साधु 7 बजकर 5 मिनट पर
- जूना आह्वान और अग्नि अखाड़े के साधू 8 बजे
- निर्वाणी अखाड़े के लिए सुबह 10 बजकर 40 मिनट का
- दिगंबर 11 बजकर 20 मिनट और
- निर्मोही अखाड़े के लिए 12.20 मिनट का वक्त
- नया उदासीन पंचायती अखाड़ा एक बजकर 15 मिनट
- बड़ा उदासीन दो बजकर बीस मिनट
- निर्मल अखाड़े के लिए तीन बजकर चालीस मिनट का वक्त तय किया गया है...
Tags:- संगम, आस्था, कुंभ, महाकुंभ, डुबकी, शाही स्नान, शाही, श्रद्धालु, मेला, अखाड़ा
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved