संगम की रेत पर टेंट कॉलोनी
Posted by:
rohitanand
2013-01-17 05:59:30
897 Views
कुंभ नगरी इलाहाबाद में आने वाले तीर्थयात्रियों को ठहरने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने संगम इलाके मे एक विशेष प्रकार की टेंट कॉलोनी का निर्माण किया है... जो कि फाईव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से परिपूर्ण है.. इस कॉलोनी के अन्दर प्रवेश करते ही भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देने लगती है.. इस छोटे से भारत को बसाने के लिए पर्यटन विभाग ने ओमान और मस्कट से टेंट मंगाया है.. पर्यटन विभाग द्वारा बनायीं गयी टेंट कालोनी मे लक्ज़री होटल जैसी सुविधाएं मौजूद है.. जो कि डबल बेड, टीवी, फ्रिज जैसी सारी आधुनिक सुविधाओं से लैश है.. इस टेंट की विशेषता ये है कि ये वाटर प्रूफ के साथ-साथ इको फ्रेंडली भी है, इसे नब्बे दिनों मे एक बार पानी से साफ करना पड़ता है.. कुंभ इलाके में स्थित इन टेंट कॉलोनियों की काफी मांगे हैं, विशेष तौर पर विदेशों से आने वाले सैलानियों को ये टेंट कॉलोनो अधिक पसंद आ रही है..
आपको बता दें कि इस टेंट कालोनी को दो कैटेगिरी में विभाजित किया गया गया है.. जिसमे एक बारह हज़ार और दूसरी छ हज़ार में उपलब्ध है.. यदि कोई तीर्थयात्री इसकी बुकिंग कराना चाहें तो इससे संबंधित सारी जानकारियां पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.. जिसके माध्यम से इसकी बुकिंग कराई जा सकती है.. हालांकि बुकिंग के बारे में पर्यटन विभाग ने बताया कि इस कॉटेज की बुकिंग महाकुंभ आरंभ होने से 6 महीने पहले ही हो चुकी है, उस समय इसका निर्माण भी नहीं हुआ था.. लेकिन अब ये लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है, इसमें रहने के लिए तीर्थयात्री ऊंचे से ऊंचे कीमत चुकाने को भी तैयार है.. यूपी पर्यटन विभाग की इस अनुठी पहल ने इन टेंट कालोनियों मे चार चाँद लगा दिया है.. यानि कि महाकुंभ में हिस्सा लेने आनेवाले श्रद्धालुओं को होटल जैसी सुविधा अब संगम की रेत में भी मिलने लगी है...
Tags:-
संगम, टेंट, कॉटेज, कॉलोनी, महाकुंभ, प्रयाग, सैलानी, यूपी,