totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>श्रीगणेश चतुर्थी से श्रीगणेश विसर्जन तक
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
श्रीगणेश चतुर्थी से श्रीगणेश विसर्जन तक
 
Posted by: Snehaghai
2013-09-17 02:43:11
1256 Views
Comments : 0
 
गणेशोत्सव प्रतिष्ठा से विसर्जन तक विधि-विधान से की जाने वाली पूजा एक विशेष अनुष्ठान की तरह होती है जिसमें वैदिक एवं पौराणिक मंत्रों से की जाने वाली पूजा शुभ फलदायी होती है.
भाद्रपद मास की चतुर्थी से आरंभ होता हैं भगवान श्रीगणेश का उत्सव तथा भाद्रपद मास की अनंत चतुर्दशी तक चलता है. दस दिन तक मनाए जाने वाले गणेश जन्मोत्सव का बहुत महत्व होता है.. इस महत्वपूर्ण पर्व के समय देश भर में गणेश जी के पंडालों को सजाया जाता है मूर्ति स्थापना के साथ गणेश जी का आहवान किया जाता है.
सभी लोग भगवान गणेश जी की छोटी-बडी़ प्रतिमाओं की स्थापना अपने सामर्थ्य अनुसार घर या मंदिरों में करते हैं. भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन सिद्धि विनायक व्रत भक्ति और उल्ल्लास से पूर्ण होता है.
गणपती महोत्सव की यह धूम चतुर्थी से आरंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक चलती है. भगवान श्री गणेश को जीवन की विध्न-बाधाएं हटाने वाला कहा गया है और श्री गणेश सभी की मनोकामनाएं पूरी करते है.
विनायक चतुर्थी व्रत भगवान श्रीगणेश का जन्म उत्सव का दिन है. यह दिन गणेशोत्सव के रुप में सारे विश्व में श्रद्वा के साथ मनाया जाता है. इस उत्सव का अंत अनंत चतुर्दशी के दिन श्री गणेश की मूर्ति विसर्जित करने के बाद होता है.
गणपति विसर्जन की सवारी में गणपति को एक बड़ी रेलीनुमा सवारी में ले जाया जाता है. “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” हर तरफ यही नारा गूंज रहा होता है. दस दिन के गणपति को अंतिम विदाई इस उम्मीद के साथ देते हैं की अगले साल गणपति फिर आएंगे और सभी उनके आशिर्वाद को पुन: प्राप्त कर सकेंगे.
हर तरफ त्यौहार का माहौल रहता है ढोल-नगाड़े और अबीर-गुलाल के बीच गणपति को विसर्जित करने का उत्सव अपने चरम पर देखा जा सकता है. सुबह से ही विसर्जन के लिए नदी या जलाश्यों में भक्तों का तांता लगने लगता है लोग अपने घर के छोटे गणपति से लेकर बड़े-बड़े मंडलों के गणपति के साथ आते हैं और उन्हें विदाई देते हैं.
Tags:- Ganesh visarjan, Bhakti, Ganesh Chaturthi, Ganpati, Ganesh Festival, Siddhivinayak, Gjanan, श्रीगणेश, विध्न-बाधाएं, हिन्दू शास्त्रों
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved