totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>श्रीगणेश के अवतार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
श्रीगणेश के अवतार
 
Posted by: Nitin21
2015-09-21 11:02:44
719 Views
Comments : 0
 
गणेश शिवजी और पार्वती के पुत्र हैं। उनका वाहन मूषक है। गणों के स्वामी होने के कारण उनका एक नाम गणपति भी है! किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
आनंद का प्रतीक 'मोदक':
'मोद' अर्थात आनंद व 'क' का अर्थ है छोटा-सा भाग। अतः मोदक अर्थात आनंद का छोटा-सा भाग। मोदक का आकार नारियल जैसा होता है। हाथ में रखे मोदक का अर्थ है की उस हाथ में आनंद प्रदान करने की शक्ति है।
आरंभ में ऐसा प्रतीत होता है की ज्ञान थोड़ा सा ही है (मोदक का ऊपरी भाग इसका प्रतीक है), परंतु अभ्यास आरंभ करने पर समझ आता है की ज्ञान अथाह है (मोदक का निचला भाग इसका प्रतीक है) जैसे मोदक मीठा होता, वैसे ही ज्ञान से प्राप्त आनंद भी। ‘मोदक’ ज्ञान का प्रतीक है, इसलिए उसे ज्ञानमोदक भी कहते हैं।
भगवान गणेश के अवतार
महोत्कट विनायक: भगवान गणेश को कृत युग में कश्यप व अदिति ने जन्म दिया था। इस अवतार में गणपति ने देवतान्तक व नरान्तक नामक राक्षसों का संहार कर धर्म की स्थापना की तथा अपने अवतार की समाप्ति की।
गुणेश: त्रेता युग में गणपति ने माता उमा के गर्भ से भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन जन्म लिया तथा उन्हें 'गुणेश' नाम दिया गया था । इस अवतार में गणपति ने सिंधु नामक दैत्य का विनाश किया और ब्रह्मदेव की कन्याएं, सिद्धि व रिद्धि से विवाह किया।
गणेश : द्वापर युग में गणपति ने पुनः पार्वती के गर्भ से जन्म लिया और गणेश कहलाएं, परंतु गणेश जन्म से ही कुरूप थे, इसलिए पार्वती ने उन्हें जंगल में छोड़ दिया, जहाँ पर पराशर मुनि ने उनका पालन-पोषण किया। इस अवतार में गणेश ने सिंदुरासुर का वध कर उसके द्वारा कैद किए अनेक राजाओं तथा वीरों को मुक्त किया। और इसी अवतार में गणेश ने वरेण्य नामक अपने भक्त को गणेश गीता के रूप में शाश्वत तत्व ज्ञान का उपदेश दिया।
Tags:- Ganesh Chaturthi, Bhakti, Lord Ganesh, Siddhi Vinayaka, Ganpati, Vinayaka, Gunesh, Gjanan, Ganesh Avataar,Modak, सिद्धि व रिद्धि, गणेश के अवतार, पार्वती, मोदक, शिवजी, पार
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved