totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>श्रीकृष्ण ने मांगा बालक से शीशदान
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
श्रीकृष्ण ने मांगा बालक से शीशदान
 
Posted by: neerus
2011-05-19 06:29:13
970 Views
Comments : 0
 

हमारे देश में बहुत से ऐसे धार्मिक स्थल हैं जो अपने चमत्कारों व वरदानों के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्ही मंदिरों में से एक है राजस्थान का प्रसिद्ध "खाटू श्याम मंदिर". इस मंदिर में भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक की श्याम रुप में पूजा की जाती है. इस मंदिर के लिए कहा जाता है कि जो भी इस मंदिर में जाता है उन्हें बाबा का नित नया रुप देखने को मिलता है. कई लोगों को तो इस विग्रह में कई बदलाव भी नज़र आते है. कभी मोटा तो कभी दुबला. कभी हंसता हुआ तो कभी ऐसा तेज़ भरा कि नज़रें भी नही टिक पाती.


इनके बारे में मान्यता है कि यह बाल्यकाल से ही बहुत वीर और महान योद्धा थे. इन्होने भगवान शिव को प्रसन्न करके उनसे तीन अभेद्य बाण प्राप्त किए थे. इसी कारण इन्हें तीनबाण धारी नाम भी प्राप्त हुआ. स्वयं अग्निदेव ने इनसे प्रसन्न होकर,  इन्हें ऐसा धनुष प्रदान किया था, जिससे वह तीनों लोकों में विजय प्राप्त करने का सामर्थ्य रखते थे.
जब महाभारत का युद्ध शुरु हुआ तो बर्बरीक ने भी माता के समक्ष इस युद्ध में जाने की इच्छा प्रकट की. उन्होनें माता से पूछा - इस युद्ध में, मै किसका साथ दूँ? माता ने सोचा कौरवों के साथ तो उनकी विशाल सेना, स्वयं भीष्म पितामह, गुरु द्रोण, कृपाचार्य, अंगराज कर्ण जैसे महारथी हैं. इनके सामने पाण्ड़व अवश्य ही हार जाएंगे. ऐसा सोच, माता बालक बर्बरीक से बोली. पुत्र  '' जो हार रहा हो तुम उसी का सहारा बनना ''. बालक बर्बरीक ने माता को वचन दिया कि वह ऐसा ही करेंगे. अब वे अपने लीले (नीले) घोड़े पर सवार हो युद्ध भूमि की ओर प्रस्थान कर दिये.
अंतर्यामी, सर्वव्यापी भगवान श्रीकृष्ण युद्ध का अंत जानते थे. इसीलिए उन्होनें सोचा की अगर कौरवों को हारता देखकर बर्बरीक कौरवों का साथ देने लगा तो पाण्ड़वों की हार निश्चित है. इसलिए लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण का वेश धारण कर, चालाकी से बालक बर्बरीक का शीश दान में मांग लिया. बालक बर्बरीक सोच में पड़ गया कि कोई ब्राह्मण मेरा शीश क्यों मांगेगा? ऐसा सोच उन्होनें ब्राह्मण से उनके वास्तविक रुप में दर्शन की इच्छा व्यक्त की. तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अपनें विराट रुप के दर्शन कराएं. बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण से सम्पूर्ण युद्ध देखने की इच्छा प्रकट की. भगवान बोले - ऐसा ही होगा. ऐसा सुन बालक बर्बरीक ने अपने आराध्य देवी-देवताओं का वन्दन किया. माता को नमन किया और फ़िर कमर से कटार खींचकर एक ही वार में अपने शीश को धड़ से अलग कर श्रीकृष्ण को दान कर ड़ाला. श्रीकृष्ण ने तेजी से उनके शीश को अपने हाथ में उठा लिया एवं अमृत से सींचकर अमर करते हुए युद्ध भूमि के समीप ही सबसे उँची पहाड़ी पर सुशोभित कर दिया, जहाँ से बर्बरीक सम्पूर्ण युद्ध देख सकते थे.
महाभारत का युद्ध शुरु हुआ. बर्बरीक मौन हो सब देखते रहे. युद्ध की समाप्ती कौरवों का अंत हुआ और पाण्ड़व विजयी हुए. सभी आत्म प्रशंसा में लग गए कि उन्हीं के कारण विजय प्राप्त हुई है. आखिरकार निर्णय के लिए सभी श्रीकृष्ण के पास गये. भगवान श्रीकृष्ण बोले - मैं तो स्वयं व्यस्त था. इसीलिए मैं किसी का पराक्रम नही देख सका. ऐसा करते हैं, सभी बर्बरीक के पास चलते हैं. वहीं सही निर्णय मिल सकेगा. बर्बरीक के शीशदान की कहानी अब तक पाण्ड़वों को मालूम नही हुई थी. बर्बरीक के पास पहुँच कर भगवान श्रीकृष्ण ने उनसे पाण्ड़वों के पराक्रम के बारें में जानना चाहा. बर्बरीक के शीश ने उत्तर दिया - "भगवन युद्ध में आपका सुदर्शन नाच रहा था और जगदम्बा खप्पर भर - भर लहू का पान कर रहीं थी. मुझे तो ये लोग कही भी नज़र नही आये. बर्बरीक के उत्तर को सुन सभी की नज़रे नीचे झुक गई. तब श्रीकृष्ण ने बर्बरीक का सभी से परिचय कराया, और बर्बरीक पर प्रसन्न होकर इन्हें अपना नाम श्याम, अपनी कलाएँ एवँ अपनी शक्तियाँ प्रदान करते हुए भगवान श्रीकृष्ण बोले-
बर्बरीक धरती पर तुम से बड़ा दानी ना तो कोई हुआ है और ना ही होगा. माँ को दिये वचन के अनुसार  ' तुम हारे का सहारा बनोगे ’. कल्याण की भावना से जो लोग तुम्हारे दरबार में, तुमसे जो भी मांगेगे उन्हें मिलेगा. तुम्हारे दर पर सभी की इच्छाएँ पूर्ण होंगी. 
खाटू में मेला - प्रत्येक वर्ष फ़ाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में खाटू श्याम जी के मंदिर में एक बहुत बड़े मेले का आयोजन किया जाता है. जिसमें देश-विदेश से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं.
कैसे पहुँचे - यह प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर जयपुर से उत्तर दिशा में वाया रींगस से होकर 80 किलोमीटर दूर पड़ता है. दिल्ली, अहमदाबाद जयपुर आदि से आने वाले यात्रियों को सर्वप्रथम इसी रिंगस से होकर जाना पड़ता है. रिंगस से ही सभी श्रद्धालु भक्तजन खाटू श्याम मंदिर के लिए जीप, बस या पैदल प्रस्थान करते हैं.
Tags:- khatu shyam, shyam baba, shyam mahotsav, lord khatu shyam ji, barbarik, head charity, खाटू श्याम बाबा, वीर बर्बरीक, श्याम बाबा, श्रीकृष्ण, शीश दान
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved