श्री हनुमान जन्मोत्सव पूजन विधि
Posted by:
2011-04-15 05:04:45
908 Views
पवनपुत्र बजरंगबली हनुमान जी का जन्म दिवस चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन संकट मोचन श्री हनुमान जी की श्रद्धा व भक्तिपूर्वक आराधना करनी चाहिए. व्रती को चाहिए कि वह व्रत की पूर्व रात्रि व पूजन वाले दिन निष्ठापूर्वक ब्रह्मचर्यव्रत का पालन करे.
इस दिन प्रातःकाल में उठकर श्रीराम सीता व हनुमान जी का ध्यान करें. स्नानादि करने के बाद हनुमान जी की प्रतिमा प्रतिष्ठित करें. विधिपूर्वक षोडशोपचार पूजन - 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र से करें. श्रीहनुमान जी के विग्रह का सिन्दूर से श्रृंगार करना चाहिए.
नैवेद्य में गुड़, भीगा चना या भुना चना तथा बेसन का लड्ड़ू रखना चाहिए. रामायण का पाठ अथवा सुन्दरकाण्ड़ या श्रीहनुमान चालीसा के अखण्ड़ पाठ का आयोजन करना चाहिए. हनुमान जी का गुणगान, भजन एवं कीर्तन करना चाहिए. पूजन के पश्चात् ब्राह्मणों को भोजन कराकर यथाशक्ति दान देकर विदा करें. फ़िर स्वयं सपरिवार प्रशाद ग्रहण करें.
हनुमान की कृपा प्राप्ति के लिए निम्न श्लोक का पाठ करें .
जयत्यतिबलो रामो लक्ष्मणश्च महाबलः । राजा जयति सुग्रीवो राघवेणाभिपालितः ।।
दासोहं कोसलेन्द्रस्य रामस्याक्लिष्टकर्मणः । हनूमांशत्रुसैन्यानां निहन्ता मारुतात्मजः ।।
न रावणसहस्त्रं मे युद्धे प्रतिबलं भवेत् । शिलाभिश्च प्रहरतः पादपैश्च सहस्त्रशः ।।
अर्दयित्वा पुरीं लंकामभिवाद्य च मैथिलीम् । समृद्धार्थो गमिष्यामि मिषतां सर्वरक्षसाम् ।।
Tags:-
श्री हनुमान जन्मोत्सव पूजन विधि,श्री हनुमान पूजन, lord hanuman jayanti, lord hanuman birthday, hanuman pujan, lord hanuman