totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>श्री शनिदेव
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
श्री शनिदेव
 
Posted by: tniranjan
2010-12-22 05:52:25
1594 Views
Comments : 0
 

'' श्री शनिदेव '' जिनके शीश पर अमूल्य मणियों से बना मुकुट सुशोभित है. इनके हाथ में लोहे का चमत्कारिक अस्त्र है. इनके गुरु त्रिलोकीनाथ भगवान शिव शंकर हैं. इनके पिता सम्पूर्ण जगत के कर्ता - धर्ता, सम्पूर्ण जगत की आत्मा भगवान सूर्य तथा माता छाया हैं. इनके छोटे भाई यमराज और बहन यमुना हैं. सभी ग्रहों में सबसे शक्तिशाली श्री शनिदेव सम्पूर्ण सिद्धियों के दाता हैं. यह अपने भक्तों को अभयदान देने वाले हैं. सभी विघ्नों को नष्ट करने वाले देवाधि देव श्री शनि देव जिनके पराक्रम से मनुष्य तो क्या देवी देवता भी घबराते हैं. प्रसन्न हो जाएं तो रंक से राजा और क्रोधित हो जाएं तो राजा से रंक भी बना सकते हैं. ऐसी महिमा है श्री शनि देव की.


मनुष्य हो या देवता एक बार प्रत्येक व्यक्ति को शनि का साक्षात्कार जीवन में अवश्य होता है. चाहे वह आदर्श और कर्तव्य के प्रतिमूर्ति प्रभु श्रीराम, गौरी पुत्र गणेश, महाज्ञानी रावण, पाण्ड़व और उनकी पत्नी द्रोपदी, विक्रमादित्य, सत्यवादी हरिश्चन्द्र, सभी ने श्रीशनिदेव का प्रकोप भोगा है . इस ब्रह्माण्ड में हनुमान जी के सिवा कोई भी शनी से बच नही पाया है.


श्री शनि देव जी के बारे में अनेक भ्रांतियाँ व धारणाएं लोगों में व्याप्त हैं कि यह ग्रह के रुप में सर्वाधिक क्रूर और राहु केतु के समान ही केवल अशुभ फल देने वाले ग्रह हैं. वास्तव में शनि ग्रहों में न्यायधीश हैं.यह भगवान महादेव जी के आदेश पर ही दुष्टो को दण्ड देने के कार्य नियमित रुप से करते हैं। फिर इसमें शनि देव का क्या दोष है. इस बारे में स्वयं शनि देव जी ने अपनी पत्नी से कहा कि यह सत्य है कि मैं भगवान शिव के आदेश से दुष्टो को दण्ड देता हूं, परन्तु जो व्यक्ति पापी नहीं हैं उसे मैं कभी त्रास नहीं दूंगा.


साधारण मनुष्यों के द्वारा जो भी मन, कर्म वचन द्वारा कोई भी पाप किया जाता है वह चाहे जाने में किया जाए या अनजाने में, उसे भुगतना ही पड़ता है. इसलिए शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए बुरे कर्मों से बचना चाहिए.


श्रीशनिदेव के प्रकोप से बचने के उपाये


- सरसों का तेल, लौहा, काली वस्तुओं जैसे - काली उड़द, काला तिल, काले कपड़े आदि का शनि के निमित्त दान करें.

- शनि की जडी बूटियाँ - बिच्छू बूटी की जड़ या शमी जिसे छोंकरा भी कहते है की जड शनिवार को पुष्य नक्षत्र में काले धागे में पुरुष और स्त्री दोनो को ही दाहिने हाथ की भुजा में बांधना चाहिए.

- नीलम, नीलिमा, नीलमणि, जामुनिया, नीला कटेला, आदि शनि के रत्न और उपरत्न हैं. अच्छा रत्न शनिवार को पुष्य नक्षत्र में धारण करना चाहिये. इन रत्नों मे किसी भी रत्न को धारण करते ही चालीस प्रतिशत तक फ़ायदा मिल जाता है.


श्रीशनिदेव की पूजन विधि-


- शनिवार के दिन सुबह पीपल के वृक्ष में जल अर्पण करें.

- लोहे से बनी शनिदेवता की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं.

- भगवान शनिदेव की मूर्ति को चावलों से बनाए चौबीस कमल के दल पर स्थापित करें.

- सरसों का तेल, काला तिल, काला कपड़ा, काले पुष्प श्रीशनिदेव को अर्पित करें.

- पूजन के दौरान श्री शनि देव के निम्न दस नामों का उचारण करें.

- कोणस्थ, कृष्ण, पिप्पला, सौरी, यम, पिंगलो, रोद्रोतको, बभु, मंद, शनैश्चर.

- पूजन के बाद पीपल के वृक्ष के तने पर सूत के धागे से सात बार परिक्रमा करें.


निम्न मंत्रों द्वारा भगवान शनिदेव की वंदना करें.


नीलांजनं समाभासं रविपुत्रम् यमाग्रजम् |

छाया मार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्वरम् ||


शनैश्चर नमस्तुभ्यं नमस्ते त्वथ राहवे।

केतवे अथ नमस्तुभ्यं सर्वशांतिप्रदो भव।।


पूजा समाप्ती के बाद ब्राह्मणों को लौह, सरसों का तेल, काला तिल, काला कपड़ा अवश्य दान करें.


Tags:- श्री शनिदेव
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved