श्री गणेश चतुर्थी व्रत मुहूर्त
Posted by:
parashartp
2012-01-07 05:15:29
1220 Views
माघ मास कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी संकट चतुर्थी अथवा संकष्ट या शकट चतुर्थी के रुप में जानी जाती है.
इस दिन मातायें अपनी संतान की सुरक्षा के लिये प्रथम पूज्य श्री गणेश जी से प्रार्थना करती हैं और व्रत रखती हैं.
इस व्रत का महत्व तभी होता है, जब चतुर्थी तिथि का चाँद (चन्द्र) देखा जाये और उस समय अर्घ्य दिया जाये जिस समय चतुर्थी तिथि हो. अतः ये सारे संयोग 12 जनवरी 2012 को आ रहा है. ज्योतिषानुसार इस दिन ही गणेश चतुर्थी मनाई जायेगी. हालांकि उस दिन सूर्योदय के समय तृतीया तिथि है परन्तु चन्द्र दर्शन के समय चतुर्थी तिथि आ जायेगी. ध्यान रहे सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक भद्रा का कुयोग है तथा है, तथा 10 बजकर 40 मिनट तक तृतीया तिथि है. अतः इस समय के बाद ही पूजा का योग है तभी व्रत पूजा आरम्भ करें.
चन्द्रोदय का समय रात 8 बजकर 58 मिनट है, उसके पश्चात् ही चन्द्र दर्शन करके व्रत पूर्ण पूर्ण करें तथा फ़लाहार लें. इस दिन तिल से बने लड्डू, पेड़े, ब्राह्मण भोजन, वस्त्र- आभूषण दान देने से संतान की आयु में वृद्धि एवं कष्ट कटते हैं.
TRIVENDER PARASHAR
ASTROLOGY & VASTU VID
09466311137, 09017172857
Gali No. 2 F Dharm Vihar
Bahadurgadh (hari.)
Tags:-
Ganesh, lord ganesha, lord ganesh chaturthi, lord ganesh chaturthi muhurat, sankat chauth 2012, sankat chauth 2012, ganesh puja, chandra darshan