totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>श्री गणेश के अष्ट अवतार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
श्री गणेश के अष्ट अवतार
 
Posted by: tniranjan
2011-08-29 05:30:56
914 Views
Comments : 0
 
सभी सुखों के दाता "भगवान श्रीगणेश" सबके लिये सर्वप्रथम पूज्य तथा स्मरणीय हैं. कोई भी मंगल कार्य इनके प्रथम पूजन के बिना सम्पन्न नही होता. विघ्न विनाशक होने के कारण इनकी प्रथम पूजा अनिवार्य है. यह अपने भक्तों से बहुत ही शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. इसी स्वभाव के कारण इनके पूजा-विधान में न अधिक नियमों की आवश्यकता है न बहुत साधन सामग्री की ही आवश्यकता होती है. कोई भी इनकी पीली मिट्टी, सुपारी या गोबर की प्रतिमा बनाकर सामान्य दुर्वांकरों तथा थोड़े से मोदक के द्वारा पूजा करके इन्हें प्रसन्न कर सकता है.
भगवान श्रीगणेश का रुप भी बड़ा ही मनोहर है. हाथी के मुखवाले और लम्बोदर होने से यह बच्चों के लिये भी अधिक प्रिये हैं. अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुये इन्होनें अपने माता-पिता की ही परिक्रमा कर, सम्पूर्णं पृथ्वी की सात परिक्रमायें कर ड़ाली और सर्वपूज्य बन गये. पुराणों में इनके बारे में बहुत ही सुन्दर कथायें वर्णित हैं. मुद्गल पुराण में इनके आठ अवतारों का वर्णन मिलता है. इनके नाम इस प्रकार हैं. वक्रतुण्ड, एकदन्त, महोदर, गजानन, लम्बोदर, विकट, विघ्नराज तथा धूम्रवर्ण हैं. यह सभी अवतार दुष्टों के संहार व लोगों को कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिये थे. इनके इन अवतारों मंक इनके अलग-अलग वाहनों का भी परिचय मिलता है.
1. वक्रतुण्डावतार मत्सरासुर का वध करने वाला तथा सिंहवाहन पर चलने वाला था.
2. एकदन्तावतार मदासुर का वध करने वाला है. इस अवतार में इनका वाहन मूषक बताया गया है.
3. महोदर अवतार मोहासुर का विनाश करने के लिये था. इस अवतार में भी इनका वाहन मूषक ही बताया गया है.
4. गजानन नामक अवतार लोभासुर का संहारक तथा मूषक वाहन पर चलने वाला कहा गया है.
5. लम्बोदर अवतार क्रोधासुर के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिये था. इसमे भी इनका वाहन मूषक है.
6. विकट नामक प्रसिद्ध अवतार कामासुर का संहारक है. वह मयुर वाहन एवं सौरब्रह्म का धारक माना गया है.
7. विघ्नराज नामक अवतार ममतासुर का संहारक व शेषवाहन पर चलने वाला बताया गया है.
8. धूम्रवर्ण नामक अवतार अभिमानासुर का नाश करने वाला है. इस अवतार में भी इनका वाहन मूषक ही था.
Tags:- ganesha, lord ganesha, vakrtundavtar, ekdantavtar, mahodravtar, gajananavtar, lambodravtar, vikatavtar, vighnrrajavtar, dhumrvarnavtar, गणेश, भगवान गणेश, वक्रतुण्डावतार, एकदन्तावताà¤
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved