शुरू हुई चार धाम यात्रा
Posted by:
nehaghai
2011-05-09 12:19:31
617 Views
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही हिन्दू धर्म की उत्तर दिशा के चार धाम यात्रा शुरू हो गई। इसी क्रम में 8 मई से केदारनाथ और 9 मई को ब्रदीनाथ के कपाट खुलेंगे। गंगोत्रीधाम के लिए मुखबा गांव से गंगा की भोगमूर्ति की डोली बृहस्पतिवार को रवाना हुई, जबकि यमुनोत्री धाम के लिए डोली खरसाली से शुक्रवार को रवाना हुई। इसी के साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए भी तीर्थयात्रियों के जत्थे निकले। विशेष पूजा अर्चना के साथ दोपहर गंगा की भोगमूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया गया और इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था
यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष चारों मंदिरों के परिसर में 12 डीएसपी और आठ इंस्पेक्टर समेत भारी फोर्स तैनात की गई है। यात्रा मार्ग पर रात में वाहन का संचालन पूर्णतया बंद रखा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर 122 डेंजर प्वाइंट चिह्नित किए हैं। इस वर्ष यात्रा मार्ग पर वाहन प्रवेश के अंतिम समय में बदलाव किया गया है। यदि प्रवेश द्वार ऋषिकेश में अंतिम समय रात आठ बजे का होगा तो देवप्रयाग में अंतिम समय साढे दस बजे किया जाएगा। ताकि श्रद्धालु श्रीनगर में रात्रि विश्राम कर सकें। इस वर्ष यात्रा मार्ग पर वाहन प्रवेश के अंतिम समय में बदलाव किया गया है। यदि प्रवेश द्वार ऋषिकेश में अंतिम समय रात आठ बजे का होगा तो देवप्रयाग में अंतिम समय साढे दस बजे किया जाएगा। ताकि श्रद्धालु श्रीनगर में रात्रि विश्राम कर सकें।
Tags:-
char dham, yatra, kedarnath, badrinath, gangotri, yamunotri, uttar-kashi, lord shiva, temple, worship