totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>शिवलिंग का बढ़ता है आकार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
शिवलिंग का बढ़ता है आकार
 
Posted by: pt_rksharma
2011-07-22 12:45:16
989 Views
Comments : 0
 
हमारे देश में बहुत से ऐसे शिवमंदिर और शिवलिंग हैं जो अपने चमत्कारों व वरदानों के लिये प्रसिद्ध हैं, उन्हीं शिवलिंगों में से एक है भूतेश्वर महादेव शिवलिंग. यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब सौ किलोमीटर दूर सिहावा पर्वत की तराई और गरियाबंद के जंगलों में स्थित है. नदियों और पहाड़ों से घिरे गरियाबन्द के जंगलों में स्थित इस सिहावा पर्वत से एक महानदी भी निकलती है. इसी के किनारे श्रृंगी, अंगिरा, लोमश, अप्रिय, कपिल, वाल्मिकी और मतंग जैसे बड़े-बड़े ऋषियों के आश्रम थे.
चमत्कारिक शिवलिंग - भूतेश्वर महादेव शिललिंग के बारे में लोगों की मान्यता है कि इसकी उँचाई प्राकृतिक रुप से लगातार बढ़ रही है. जिस कारण यह प्राकृतिक शिवलिंग आस-पास के इलाकों में जागृत महादेव के रुप में विख्यात है.
कल्याण तीर्थांक में प्रकाशित इस शिवलिंग की उँचाई का विवरण कुछ इस प्रकार दिया गया है. इसमें शिवलिंग की ऊँचाई 35 फीट और व्यास 150 फीट उल्लेखित है. 78 में इसकी ऊँचाई 40 फीट बताई. 87 में 55 फीट और 94 में फिर से थेडोलाइट मशीन से नाप करने पर 62 फीट और उसका व्यास 290 फीट मिला। आसपास के ग्रामीणों की मान्यता है कि शिवलिंग की ऊँचाई बढ़ रही है.
हाथी पर बैठकर होता था अभिषेक - स्थानीय लोगों के अनुसार शिवलिंग पर कभी छूरा क्षेत्र के जमीदार हाथी पर बैठकर अभिषेक करते थे. शिवलिंग पर एक पड़ी एक हल्की सी दरार को स्थानीय लोग अर्धनारीश्वर का स्वरुप मानते हैं. इसी शिवलिंग के नीचे एक छोटी सी गुफ़ा जाती है. थोड़ा आगे बढ़ने पर ये कमरे में बदल जाती है. यहाँ के लोगों का कहना है कि उन्होनें यहाँ सफ़ेद साँपों का जोड़ा देखा है.
शिवलिंग से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है दर्शनीय स्थल – शिवलिंग के अलावा रायपुर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी तय करने पर आती है तीर्थ नगरी राजिम. जहां भगवान राजीव लोचन, महादेव मंदिर तथा त्रिवेणी संगम भी है. लगभग दो किलोमीटर चौड़ी नदी, पैरी और सेन्धुर नदी के त्रिवेणी संगम के बीच प्राचीन कुलेश्वर महादेव मंदिर है. यहाँ से लगभग 20 किलोमीटर दूर महार्षि महेश की जन्मस्थली ग्राम पांडुका भी है. पांडुका से थोड़ा सा आगे बढ़ने पर बहुत ही खूबसूरत रास्ता है. यहाँ कई जगह नदी सड़क के करीब ही बहती है. यहाँ की प्राकृतिक छठा बहुत ही मनोहर व खूबसूरत है जो देखते ही बनती है.
Tags:- shivlinga, lord shiva, chhatisgadh, triveni sangam, raajim tirthsthal, शिवलिंग का बढ़ता है आकार, शिवलिंग, भगवान शंकर, शिव, छत्तीसगढ़, त्रिवेणी
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved