शारदीय नवरात्र घटस्थापना मुहूर्त
Posted by:
ptshastri
2011-09-26 05:34:45
1031 Views
शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र 28 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2011 तक रहेंगे। इस पर्व में देवी का आवाहान, स्थापन और विसर्जन ये तीनों प्रातः काल में होने चाहिये.
अश्विन शुक्ल प्रतिपदा को हस्त नक्षत्र मिल रही है. मुहूर्त ज्योतिष के अनुसार जब भी बुधवार को स्वयं बुध के पिता चन्द्र का नक्षत्र होता है तो ऐसी अवधि में थोड़ा सा भी किया गया जप, तप, पूजा पाठ तपस्या विशेष फ़लदायी होता है. इस बार अश्विन शुक्ल प्रतिपदा को शुभ और अमृत चौघड़िया है. जो अति शुभफ़लदायी है.
इस दौरान कलश स्थापन (वरुण देव) का शुभ मुहूर्त जल तत्व की वृश्चिक लग्न – 9:30 से 10:30 तक है. जिसके अन्तर्गत घट स्थापन विशेष फ़लदायी रहेगा.
व दो अच्छी चौघड़ियाँ (लाभ और अमृत) तुला और वृश्चिक लग्न दोनों का मान 7:42 से 10:30 तक रहेगा
अतः इस दिन कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 7:42 से 10:30 तक रहेगा.
Pt. jaigovind shastri - 53A Second Floor Main Road Pandav Nagar (opposite Mother Dairy)
Delhi, India 110092 - (M) 9811046153, 9868535099
Tags:-
navratri Kalash Sthapana, navratri ghatasthapana 2011, Navratri 2011 Kalash Sthapna Time, Durga Navratri Ghatasthapana, Kalash Sthapana time, Muhurta, navratri muhurat, navratri muhurat 2011