शनिवार को हनुमान जी की पूजा क्यों
Posted by:
neerus
2010-12-09 02:35:20
1805 Views
बजरंग बली हनुमान जी , शिवजी के 11 वें अवतार माने जाते है. इनकी माता अंजनी ऋषि गौतम और अहिल्या की पुत्री थी. इनके पिता केसरी सुमेरु पर्वत के राजा थे. मंगलवार को हनुमान जी का जन्म माना गया है. इसीलिए मंगलवार के दिन श्रद्धालु हनुमान चालीसा और सुन्दरकाण्ड का पाठ करते हैं. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से मंगलग्रह के कुप्रभाव भी कम होते है. तो प्रश्न यह उठता है शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा क्यों की जाती है ?
इसके लिए यह कथा है कि - रामायण काल में जब हनुमान जी माता सीता को ढूंढ़ते हुए लंका के कारागार में पहुंचे, तो उन्होंने वहाँ शनि देव को उल्टे लटके देखा. कारण पूछनें पर शनि देव ने बताया कि - मैं शनि देव हूं, और रावण ने अपने योग बल से मुझे यहाँ कैद कर रखा है. तब हनुमान जी ने शनि देव को रावण के कारागार से मुक्ति दिलाई. हनुमान जी के द्वारा बंधन मुक्त होने के ऋण से मुक्त होने के लिए शनि देव ने हनुमान से वर मांगने को कहा. हनुमान जी बोले कलियुग में मेरी अराधना करने वाले को अशुभ फल नही दोगे. शनि देव बोले - ऐसा ही होगा. ऐसा माना जाता है, तभी से शनिवार को हनुमान जी की पूजा की जाती है.
Tags:-
Shanivar, shanivaar, bajrang bali, jai bajrang bali, anjani, anjaniputra, the ramayana, ravana, hanuman worship