totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>शनि जयंती
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
शनि जयंती
 
Posted by: abhitrend4
2013-05-30 01:22:08
1733 Views
Comments : 1
 
शनि जयंती हिंदू धर्म के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। 8 जून शनिवार को शनि जयंती है। शनि जयंती के दिन शनि देव की विशेष पूजा की जाती है।
अक्सर कर के हमारे समाज में लोगों से सुनने को मिलता है कि शनिवार के दिन कोई भी शुभकार्य शुरु नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस दिन को शुभ नहीं मानते। और अगर इस दिन इत्फाकन कोइ घटना या कुछ पारिवारिक समस्या आ जाए तब तो लोग कहते है कि मुझ पर शनि की दषा है, मेरे शनि ग्रह में दिश में दोष हैं, या मुझ पर साढ़ेसाती चल रही है या शनिवार का दिन मेरे लिए अच्छा नहीं होता। अगर आप अपने उपर चल रहे शनि के विभिन्न दोषों से मुक्त होना चाहते हैं तो आने वाले शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विधि समेत पूजा कर एंव अनेक मंत्रों का उच्चारण कर के आप अपने कष्टों एंव शनि के प्रकोप से मुक्ति पा सकते हैं।
ज्यॆष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या को सूर्यास्त के समय शिंगणापुर नगर में शनिदेव की उत्पप्ति हुई थी। पंडितों के अनुसार शनि जयंती पर उनकी साधना-अराधना और अनुष्ठान करने से शनिदेव विशिष्ठ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव नीतीगत न्याय करते हैं। क्हते हैं ‘शनि वक्री जनैः पीड़ा’ अर्थात शनि के वक्री होने से लोगों को पीड़ा होती है। इसीलिए शनि की दशा से पीड़ित लोगों को शनि जयंति के दिन उनकी पूजा अराधना करनी चाहिए। इससे उन्हें सुख प्राप्त होगा। और पूरे साल हर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और सरसों के तेल का दिया जलाने से प्रसन्न किया जा सकता हैं। शनिवार को सुंदरकांड या हनुमान चालिसा का पाठ करेके इसके साथ ही इस दिन शनि.चालिसा का पाठ विशेष फल प्रदान कराता हैं। लेकिन शनि जयंती के दिन ही इस बार सूर्य ग्रहण का योग भी बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य व शनि पिता पुत्र हैं इसलिए शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण होना ज्योतिषिय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण घटना है। शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण होना शुभ है। ये पहली बार नहीं है जब शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण का योग बन रहा है। इसके पहले 2011 में भी शनि जयंती व सूर्य ग्रहण का योग बना था। शनि जयंती के साथ सूर्य ग्रहण का योग पिछले वर्षों में कई बार बना है।इस दिन सूर्य देव तथा शनि देव दोनों की आराधना करना श्रेष्ठ है। जो लोग शनि देव की साढ़े साती ढैय्या या महादशा से पीड़ित है उनके लिए शनि देव को प्रसन्न करने का यह उत्तम अवसर है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से भी शुभ फल प्राप्त होंगे।
शनि चालिसा
जयति जयति शनिदेव दयाला। करत सदा भक्तन प्रतिपाला॥
चारि भुजा, तनु श्याम विराजै। माथे रतन मुकुट छबि छाजै॥
परम विशाल मनोहर भाला। टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला॥
कुण्डल श्रवण चमाचम चमके। हिय माल मुक्तन मणि दमके॥
कर में गदा त्रिशूल कुठारा। पल बिच करैं अरिहिं संहारा॥
पिंगल, कृष्ो, छाया नन्दन। यम, कोणस्थ, रौद्र, दुखभंजन॥
सौरी, मन्द, शनी, दश नामा। भानु पुत्र पूजहिं सब कामा॥
जा पर प्रभु प्रसन्न ह्वैं जाहीं। रंकहुँ राव करैं क्षण माहीं॥
पर्वतहू तृण होई निहारत। तृणहू को पर्वत करि डारत॥
राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो। कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो॥
बनहूँ में मृग कपट दिखाई। मातु जानकी गई चुराई॥
लखनहिं शक्ति विकल करिडारा। मचिगा दल में हाहाकारा॥
रावण की गतिमति बौराई। रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई॥
दियो कीट करि कंचन लंका। बजि बजरंग बीर की डंका॥
नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा। चित्र मयूर निगलि गै हारा॥
हार नौलखा लाग्यो चोरी। हाथ पैर डरवाय तोरी॥
भारी दशा निकृष्ट दिखायो। तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो॥
विनय राग दीपक महं कीन्हयों। तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों॥
हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी। आपहुं भरे डोम घर पानी॥
तैसे नल पर दशा सिरानी। भूंजीमीन कूद गई पानी॥
श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई। पारवती को सती कराई॥
तनिक विलोकत ही करि रीसा। नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा॥
पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी। बची द्रौपदी होति उघारी॥
कौरव के भी गति मति मारयो। युद्ध महाभारत करि डारयो॥
रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला। लेकर कूदि परयो पाताला॥
शेष देवलखि विनती लाई। रवि को मुख ते दियो छुड़ाई॥
वाहन प्रभु के सात सजाना। जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना॥
जम्बुक सिंह आदि नख धारी।सो फल ज्योतिष कहत पुकारी॥
गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं। हय ते सुख सम्पति उपजावैं॥
गर्दभ हानि करै बहु काजा। सिंह सिद्धकर राज समाजा॥
जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै। मृग दे कष्ट प्राण संहारै॥
जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी। चोरी आदि होय डर भारी॥
तैसहि चारि चरण यह नामा। स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा॥
लौह चरण पर जब प्रभु आवैं। धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं॥
समता ताम्र रजत शुभकारी। स्वर्ण सर्व सर्व सुख मंगल भारी॥
जो यह शनि चरित्र नित गावै। कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै॥
अद्भुत नाथ दिखावैं लीला। करैं शत्रु के नशि बलि ढीला॥
जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई। विधिवत शनि ग्रह शांति कराई॥
पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत। दीप दान दै बहु सुख पावत॥
कहत राम सुन्दर प्रभु दासा। शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा॥
Tags:- शनि जयंती,हिंदू धर्म,शनि देव,शनि चालिसा,सूर्य ग्रहण
bottom
1 Comments
top
 Posted by: Abhitrend4 2013-05-31 11:46:49

 
nc
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved